{"_id":"6011a8878ebc3e08ba6b86ae","slug":"accident-crime-case-file-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk592691963","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से दो युवकों की सड़क दुर्घटना से और एक युवक की मौत हाई वोल्टेज लाइन से ट्रैक्टर टकराने पर झुलसने के कारण हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना कुला-जाखल रोड पर गांव टिब्बी बस स्टैंड पर हो हुई। इसमें पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने आगे जा रहे दूसरे मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। हादसे में गांव लहरिया निवासी मुकेश उर्फ टोनी का सड़क पर सिर लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे विकास की हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश किसी दुकान पर काम की तलाश के लिए मंगलवार को भूना में जा रहा था, जो सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस संबंध में एडिशनल एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र सिंह के बयान पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिसार निवासी युवक की मौत, युवती गंभीर
दूसरे हादसे में फतेहाबाद-भूना रोड पर गांव जांडली खुर्द के पास एक गाड़ी चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवक ने सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी दोस्त को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में हिसार के जवाहर नगर निवासी साढ़े 18 वर्षीय करीना ने बताया कि 25 जनवरी की शाम को वह अपने हिसार निवासी दोस्त वंश के साथ भूना में अपनी सहेली से मिलकर वापस आ रही थी। जब वे गांव जांडली के पास पहुंचे तो सामने से आ रही फॉरच्यूनर कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। उपचार के दौरान वंश ने दम तोड़ दिया। करीना का हिसार के प्राइवेट अस्पताल में उपचार जारी है। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल करीना के बयान पर फॉरच्यूनर कार चालक राजीव बत्रा उर्फ ऋषि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरी घटना
तीसरी घटना जिले के गांव ढाणी भोजराज के खेतों में हुई। 30 वर्षीय राकेश अपने खेत में गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव ट्रैक्टर के स्प्रे पंप से कर रहा था। अचानक उसने अपना ट्रैक्टर पीछे करने की कोशिश की तो वह हाई वोल्टेज लाइन के पोल से टकरा गया। इस कारण ट्रैक्टर में करंट आ गया और आग लग गई। हादसे में राकेश बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लेकर पहुंचे। मगर हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां राकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर विभागीय कार्रवाई की है।