फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   accident, car, bike, one dead, fatehabad

तेज रफ्तार कार बाइक को कुचलती हुई पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दो घायल

Sun, 18 Aug 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident, car, bike, one dead, fatehabad
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : Fatehabad
भूना। तेज रफ्तार कार ने रविवार की सुबह 9 बजे के करीब एक बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में कार चालक को भी चोटें आई हैं। जिन्हें समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती किया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण दोनों ही घायलों को हिसार रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की 9 बजे के लगभग 23 वर्षीय प्रवीन कुमार व उसका चचेरा भाई प्रमोद भूना में शहीद भगत सिंह मार्केट में अपनी गारमेंट्स की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल नाढोड़ी रोड पर मोड़ ढाणी थापण के निकट पहुंची तो सामने से आ रही तेज गति कार ने उनको अपनी चपेट में ले लिया और रौंदते हुए पेड़ से जाकर टकरा गई। मोटरसाइकिल चालक प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सरपंच सुमित कुमार धारणिया व उसके परिवार के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में पहुंचाया। सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कार चालक हनुमान सिंह पुत्र ओमप्रकाश भांभू को भी चोटें लगने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक हनुमान सिंह के खिलाफ तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। तेज गति के कारण मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार
विज्ञापन

कार चालक हनुमान सिंह भूना से अपने गांव नाढोड़ी जा रहा था। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण ढाणी थापन के नजदीक सड़क पर मोड़ के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जो सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को कुचलकर एक पेड़ से जा टकराई। हनुमान सिंह अपने दोस्त विनोद गिला से कार मांग कर लाया था। प्रवीन कुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और करीब 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जिसके घर में एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद शहीद भगत सिंह मार्केट बंद
गोदारा गारमेंट्स दुकान के मालिक प्रवीन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिलते ही शहीद भगत सिंह मार्केट भूना के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके दुख प्रकट किया। दुकानदारों ने कहा कि प्रवीन कुमार एक मिलनसार दुकानदार था, जो प्रत्येक दुकानदार के दुख-सुख में आगे रहता था। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तेज गति एवं लापरवाही से कार चलाने वाले हनुमान सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed