फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   a scycle man crashed by a truck

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Thu, 29 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 29 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। जाखल मंडी के चंडीगढ़ रोड पर ओबीसी बैंक के चौक पर एकत्रित हुए पंजाब के गांव बलरां निवासी काला, बलजीत, बिंदर, कालू, व अमरीक इत्यादि ने बताया कि गांव वासी 62 वर्षीय मेजर सिंह दोपहर को जाखल मंडी बाजार आया था।
विज्ञापन


वह साइकिल पर सवार होकर वापस गांव आ रहा था इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने मेजर सिंह को कुचल डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


गांव वासियों में ट्रक चालकों की लापरवाही को लेकर रोष फैल गया व उन्होंने चौक में रखे पुलिस के बैरीकेट्स से जाखल पटियाला चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जाखल थाना पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे व घटना की जांच कर ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन गांव वासी मृतक के परिवार जनों के आने तक जाम न खोलने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए आरोपी ट्रक चालक लीला सिंह निवासी अड़कवास पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई कर रहे पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यान लिए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना ले जाया जाएगा। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed