फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A person living in relationship had killed a disabled woman

सहमति संबंध में रहने वाले ने की थी दिव्यांग महिला की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
A person living in relationship had killed a disabled woman
शहर पुलिस ने राजनगर की रहने वाली दिव्यांग महिला को नहर में फेंककर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के गांव लैहल कलां निवासी संदीप उर्फ बारू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया है कि मृतक महिला आरोपी के साथ सहमति संबंध रह रही थी। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेज दिया है। टोहाना शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 28 जुलाई को मृतक महिला अमृतकौर के लड़के जग्गा सिंह निवासी राजनगर टोहाना की शिकायत पर गुमशुदगी काय मामला दर्ज किया था। शिकायत में जग्गा सिंह ने कहा था कि उसकी माता संदीप उर्फ बारू के साथ सहमति संबंध में राजनगर में रहती थी। संदीप अमृतकौर के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते 27 जुलाई को संदीप अमृतकौर को मोटरसाइकिल पर बिठाकर रुपये निकलवाने के बहाने अपने साथ ले गया और कुदनी हेड के पास नहर में धक्का देकर गिरा आया। बाद में डबवाली में अमृतकौर का शव बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed