फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A history-sheeter was arrested for threatening a BJP leader on social media.

Fatehabad News: सोशल मीडिया पर भाजपा नेता को धमकी देने पर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
A history-sheeter was arrested for threatening a BJP leader on social media.
फतेहाबाद। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड कर भाजपा नेता भवानी सिंह को धमकी देने के मामले में थाना शहर पुलिस ने फतेहाबाद के ढाणी मियाखां निवासी हिस्ट्रीशीटर नवदीप सिंह उर्फ जॉली सुल्तान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि एक शिकायत में आरोप था कि जॉली सुल्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की और महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं भाजपा नेता भवानी सिंह को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उसने अभद्र भाषा में गाली-गलौज भी की। शिकायत में उल्लेख किया गया कि भवानी सिंह समाज सुधार और नशा विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जिस कारण उन्हें निशाना बनाया गया। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 16 सितंबर को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed