फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   a doubtable patient of dengue, passes away

डेंगू आशंकित महिला की मौत

Tue, 27 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिसे टोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां हालत
विज्ञापन
बिगड़ने पर उसे हिसार रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई। महिला की छह महीने की एक बच्ची है।

महिला के पति दीपक कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी को दो दिन पूर्व अचानक बुखार हो गया था जिसे वे तुरंत रेलवे रोड स्थित जैन समाधि अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने डेंगू की आशंका बताई।

इलाज के दौरान उसके प्लेटलेट्स कम होने लगे और तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे तुरंत हिसार अस्पताल ले गए। जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोहल्ला निवासी विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम शिवा गली व रविदास मोहल्ले में डेंगू को लेकर जांच करने के लिए आई थी।

इस दौरान कई घरों में डेंगू का लार्वा मिला था। इन मोहल्लो में पिछले कई दिनों से डेंगू पीड़ित मरीज भी पाए गए हैं। बावजूद भी विभाग द्वारा न तो कार्रवाई की गई न ही फोगिंग करवाई गई है। जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

लगातार बढ रहा है डेंगू मरीजों का आंकड़ा
16 नए डेंगू आशंकित मरीज आने से मरीजों का आंकड़ा बढकर 197 पहुंच चुका है। जिसमें से विभाग के पास 161 की रिपोर्ट आने के  बाद 42 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

रविवार को डेंगू के दस तो सोमवार को 6 नए डेंगू आशंकित मरीज आए जिनके रक्त के सैंपल लेकर जांच हेतु भेज दिए गए हैं। मंगलवार को विभाग की छुट्टी होने के कारण डेंगू आशंकित मरीजों की जानकारी नहीं मिल सकी।

टोहाना में पहले भी दो को लगा डेंगू का डंक

डेंगू के कारण टोहाना में पहले भी दो मौतें हो चुकी है। गुप्ताकालोनी निवासी 7 वर्षीय मुस्कान की कुछ समय पूर्व डेंगु से हिसार के एक संस्था के अस्पताल में मौत हो गई थी।

इससे पूर्व भी एसडीएम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की बच्ची की मौत हो चुकी है। अब यह इस तरह की तीसरी घटना सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed