{"_id":"5d811a598ebc3e017232662f","slug":"a-challan-of-fifteen-thousand-rupees-for-a-youth-who-playing-firecrackers-from-a-bullet-fatehabad-news-rtk518565294","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने लाल बत्ती चौक पर टांगी चालान की रेट लिस्ट, पटाखे बजा रहे बुलेट सवार का काटा 15 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने लाल बत्ती चौक पर टांगी चालान की रेट लिस्ट, पटाखे बजा रहे बुलेट सवार का काटा 15 हजार का चालान
विज्ञापन
फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक स्थित पुलिस बूथ पर चालान की रेट लिस्ट लगाता पुलिसकर्मी ।
- फोटो : Fatehabad
तीन दिन के जागरूकता अभियान के बाद अब फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर से एक्शन में आ गई है। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद लाल बत्ती चौक पर बने पुलिस बूथ पर बकायदा ट्रैफिक चालान की नई जुर्माना राशि की रेट लिस्ट का बोर्ड भी टांग दिया है। इतना ही नहीं मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले बाइक सवार युवकों को रोका गया और कई युवकों के चालान काटे गए। एक बुलेट बाइक में पटाखा बजने की शिकायत मिलते ही उसका 15 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हेतराम ने बताया कि आने वाले दिनों में पूरे जिले में अब ये अभियान चलाया जाएगा।
बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन चालकों का काटा चालान
ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर ज्यादातर वो वाहन रहे जिनके चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था या जिन बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों को भी रोककर उनका चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हेतराम ने बताया कि मंगलवार को कुल 12 चालान काटे गए है।
उन्होंने बताया कि तीन दिन तक लगातार लोगों को जागरूकता अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया था और उनसे आग्रह किया गया था कि अब वो नियमानुसार ही अपने वाहन को चलाएं। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी अगर अब बाइक या वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिना हेलमेट स्कूटी चला रही लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ा
लाल बत्ती चौक पुलिस की दो टीमें सड़क के दोनों ओर मुस्तैद थी और लोगों के वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने वहां से स्कूटी लेकर गुजर रही युवतियों को भी रोका और हेलमेट न होने के चलते उन्हें टोका। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि अगर दोबारा बिना हेलमेट के दिखे तो चालान काट दिया जाएगा।

बुलेट बाइक सवार का चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी ।- फोटो : Fatehabad