फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   931 daughters born on one thousand boys in the district in seven months

Fatehabad News: जिले में सात माह में एक हजार लड़कों पर जन्मीं 931 बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
931 daughters born on one thousand boys in the district in seven months
फतेहाबाद का सिपिल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। लोगों की सोच बदलने लगी है और बेटों के बराबर ही बेटियों को समझने लगे हैं। फतेहाबाद वासियों को भी लाडो प्यारी लग रही हैं। जनवरी से जुलाई माह तक के लिंगानुपात में फतेहाबाद जिला, प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर जींद जिला रहा और दूसरे स्थान पर सिरसा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक जिले का लिंगानुपात 931 रहा। यानि यहां पर एक हजार लड़कों के मुकाबले 931 लड़कियों ने जन्म लिया है। जुलाई माह की जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक लिंगानुपात 958 था, जुलाई माह में 688 लड़कों और 659 लड़कियों ने जन्म लिया है। वर्ष 2022 के लिंगानुपात में जिला प्रदेश में प्रथम रह चुका है। वर्ष 2022 का लिंगानुपात 950 रहा था। प्रदेश में प्रथम रहने पर जिले को पांच लाख रुपये की राशि भी मिल चुकी है। इस बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा भ्रूण लिंग जांच को लेकर टोहाना में रेड भी की गई है। इसके अलावा पिछले पंजाब, यूपी में भी छापे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ये रहा है प्रदेश के जिलों का लिंगानुपात
जिला लड़कें लड़कियां लिंगानुपात
जींद 5353 5059 945
सिरसा 5579 5196 931
फतेहाबाद 4416 4112 931
हिसार 9872 8924 904भिवानी 5438 4885 898
चरखी-दादरी 1612 1424 883
जिले का ये रहा है पिछले सालों में लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
कोट
जिले का प्रदेश में अब तक के लिंगानुपात को लेकर तीसरा स्थान रहा है। भ्रूण लिंग जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। जिले में इसको लेकर छापेमारी भी की गई है। इसके अलावा पिछले साल दूसरे प्रदेशों में जाकर भी छापेमारी की गई थी। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है लोग इसको लेकर जागरूक भी हो रहे है।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed