फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित श्रमिकों का होगा पंजीकरण : डीसी

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित श्रमिकों का होगा पंजीकरण : डीसी

Sat, 02 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित श्रमिकों का होगा पंजीकरण : डीसी
श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों का होगा पंजीकरण : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित श्रमिकों को पेंशन देने का प्रावधान किया गया है, ऐसे असंगठित श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या इससे कम है, उन्हें यह लाभ दिया जाएगा। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा श्रमिक संबंधित बीडीपीओ, एबीपीओ और ग्राम सचिव के पास अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा पुलर, घरेलू वर्कर, रैगपीकर, रेहड़ी वाले, मोची, टैक्सी ड्राईवर संबंधित सचिव नगर पालिका या कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कार्यालय में पंजीकरण करवाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मिड-डे मील वर्कर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, आशा वर्कर और आयुष्मान मित्र सिविल सर्जन फतेहाबाद, सूक्ष्म, लघु व मध्यम वर्ग मैकेनिक श्रमिक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, पलेदार व अन्य मंडी के श्रमिक संबंधित मार्केट कमेटी सचिव, कोबलर व अन्य असंगठित श्रमिक जिला कल्याण अधिकारी, जिला प्रबंधक हरियाणा पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम तथा भट्ठा श्रमिक जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक फतेहाबाद में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले पात्र असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण 4 मार्च तक सीएससी केंद्र के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सीएससी केंद्र का नोडल अधिकारी ई-जिला प्रबंधक फतेहाबाद व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) फतेहाबाद लगाया गया है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नोडल अधिकारी इनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed