{"_id":"5c587e2fbdec22691d36c8b1","slug":"91549303343-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की 1520 गोलियों सहित युवक काबू, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की 1520 गोलियों सहित युवक काबू, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1520 प्रतिबंधित गोलियों सहित युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों सहित एक युवक को काबू किया है। भूना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ की टीम देर रात भूना के बुवान रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव बुवान की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1520 एल्प्रावीन गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव बुवान निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए भूना थाना प्रभारी रमेश किरमारा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसे उक्त प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई करने वाले तस्कर के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी ताकि उसे भी काबू किया जा सके।