फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, 345 के पार पहुंचा प्रदूषण का स्तर

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, 345 के पार पहुंचा प्रदूषण का स्तर

Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, 345 के पार पहुंचा प्रदूषण का स्तर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। अगर आप मार्निंग वाक के शौकीन हैं तो कुछ दिनों के लिए अपनी इस आदत को बदल लीजिए, क्योंकि वातावरण के मौजूदा हालातों में सुबह की सैर पर आपका स्वास्थ्य सुधरना तो दूर बल्कि बिगड़ने की आशंका ज्यादा हो गई है। खासतौर पर दिवाली की रात को हुई आतिशबाजी ने शहर के प्रदूषण स्तर को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। हालांकि दिवाली से अगले दिन वीरवार को हालात बुधवार के मुकाबले सुधरे तो सही, लेकिन इसके बावजूद खतरनाक स्तर पर ही बने हुए हैं।

प्रदूषण विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की रात को फतेहाबाद शहर में प्रदूषण का स्तर 475 के पार पहुंच गया था। वातावरण में मौजूद खतरनाक पीएम 2.5 के स्तर का 475 के पार पहुंचने के साथ ही शहर की हवा जहरीली मानी जा सकती है, हालांकि वीरवार शाम को प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहा। ऐसे में चिकित्सकों की मानें तो अगले कुछ दिन तक सुबह की सैर को नजरअंदाज करके घर के अंदर ही व्यायाम किया जाना ज्यादा बेहतर रहेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अंशुल सहगल की मानें तो दमे के मरीजों को इन दिनों ज्यादा देखभाल रखनी चाहिए और जितना हो सके, बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर मजबूरीवश घर से बाहर निकलना भी पड़े तो अपनी दवा और इन्हेलर हमेशा अपने साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed