फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लेडी डाक्टर ने अपने ससुरालियों पर करवाया दहेज का केस दर्ज

लेडी डाक्टर ने अपने ससुरालियों पर करवाया दहेज का केस दर्ज

Wed, 21 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लेडी डाक्टर ने अपने ससुरालियों पर करवाया दहेज का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अंतर जातीय लव मैरिज करने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। लेडी डॉक्टर फतेहाबाद के प्रसिद्ध सर्जन की बेटी है। पुलिस ने उसके पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व अश्लीलता का केस दर्ज किया है। लेडी डाक्टर का यह भी आरोप है कि उसका पति पोर्नोग्राफी एडिक्ट था और उसके लाख मना करने पर भी वह नहीं माना।
पुलिस को दी शिकायत में डा. स्मृति निवासी माडल टाऊन फतेहाबाद ने बताया कि 2009 में विनय निवासी दिल्ली के साथ उसने लव मैरिज की थी। वह साथ पढ़ाई कर रहे थे और इसी दौरान नजदीकियां बढ़ने पर उसके परिजनों की सहमति से उन्होंने यह शादी की थी। उसने बताया कि शादी के समय उसके पिता ने ससुरालियों को दहेज में 25 लाख रुपये कैश, एक कार व अन्य दान दहेज दिया था। इस दौरान उसको एक बेटी भी हुई, जो अब साढ़े 4 साल की है।
विज्ञापन

लेडी डॉक्टर ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे तंग करने लगे और दहेज की मांग करते थे। वह दिल्ली के एक अस्पताल में जॉब पर भी और अपनी सारी तनख्वाह अपने ससुर को देती थी, लेकिन फिर भी उसे दहेज के लिए तंग किया जाता रहा। यही नहीं उससे मारपीट भी की जाती थी। बच्ची के भविष्य के लिए वह चुप रहती थी। एक बार उक्त लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। बाद में पंचायत में राजीनामा हो गया और वह फिर से ससुराल रहने लगी, लेकिन उसके ससुरालियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। लेडी डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उसका पति पोर्नो एडिक्ट था और रात को तेज आवाज पोर्नोग्राफी देखता था। जिससे उसकी बेटी की नींद में खलल भी पड़ती थी। उसके मना करने पर उससे मारपीट की जाती थी। 2013 में उसके पति की इंग्लैंड में जॉब लग गई और 2016 में अपनी एक कर्मी से मिसबिहेव के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह इंडिया आया तो उसे तंग करने का सिलसिला जारी रहा। अब उक्त लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने लेडी डाक्टर की शिकायत पर उसके पति दिल्ली निवासी डॉ. विनय, ससुर विनोद व सास उषा पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed