{"_id":"5a5114514f1c1bbf2d8b5129","slug":"91515263057-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का प्रकोप जारी, सुबह व शाम भयंकर धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का प्रकोप जारी, सुबह व शाम भयंकर धुंध
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का प्रकोप जारी, सुबह व शाम भयंकर धुंध
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी व राजस्थान से सटा होने के कारण फतेहाबाद जिला इन दिनों जबरदस्त शीतलहर से जूझ रहा है। सुबह हो शाम या फिर दिन, लोग ठंड से कांपते दिखाई दे रहे हैं। पारा लगातार नीचे गिर रहा है, जिस कारण ग्रामीण इलाकों में पाला भी पड़ने लगा है। गांव मानावाली में अलसुबह पाले का दृश्य साफ नजर आया। शनिवार को फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 4.9 तथा अधिकत्तम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
शीतलहर व ठंड के कारण, फतेहाबाद में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार दोपहर को धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। इससे पूर्व सुबह धुंध के कारण लोग कांपते देखे गए। छुट्टी होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद थे, बाजार में भी रौनक नहीं थी। खेतों में पाला जमने के कारण यहां टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, मिर्च व आलू की फसल प्रभावित होने लगी है। हालांकि किसानों ने टमाटर, शिमला मिर्च व हरी मिर्च प्लास्टिक के लो टनल लगाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन फिर भी सब्जियों की फसलों पर खतरा अभी तक नहीं टला है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार का कहना है कि तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने के कारण पाला पड़ना स्वभाविक है।
06 एफटीबीपी 12, 13 व 14- फतेहाबाद के गांव मानावाली के खेतों में जमा पाला।