फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चिकित्सा शिविर में 346 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की दवाईयां

चिकित्सा शिविर में 346 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की दवाईयां

Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 346 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की दवाईयां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। तृतीय राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं भगवान धनवन्तरि के अवतरण दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से भट्टू रोड स्थित हंस कॉलोनी के तीर्थ राम शर्मा, सेवा भारती, बाल संस्कार केंद्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ जेके आभीर तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने भगवान धनवन्तरि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 346 रोगियों की मुफ्त जांच व निशुल्क आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गई।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ धर्मपाल पूनियां ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डॉ बलवान सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में सेवा भारती संस्था के प्रधान विरेन्द्र नारंग, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. संजय पॉल, डॉ. मुकेश मक्कड़, डॉ. हरीश पारिक, डॉ. विश्वजीत, डॉ राजेश कुमार, डॉ रितु भाटिया, डॉ शिक्षा कुमारी, डॉ शकुंतला रानी, डॉ जसविन्द्र सिंह, डॉ कल्पना जोशी, डॉ नेहा बिदानी, डॉ मोहित अरोड़ा, डॉ मीना कुमारी, संदीप, रहीश, रमेश, पुष्कर, सेवापति, उषा इन्दौरा, सीमा यादव, सुरेन्द्र पंकज, सोनिया ललित, शिव कुमार शर्मा, रवि अरोड़ा, राजेंद्र कुमार ने शिविर के सफल आयोजन में विशेष योगदान दिया। इस मौके पर भाजपा मंमडलाध्यक्ष प्रीतम शर्मा राजेंद्र सिंह, वाईस चेयरमैन राम सिंह, जगदीश शर्मा, रमेश डींगवाल, अवतार सिंह, राजेंद्र गोदारा, बनवारी लाल गहलोत, देसराज मेहता, लालचंद गेरा, सुभाष गहलोत, महिला प्रभारी वीना भ्याना, हीरालाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed