फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सात माह बाद हुई नप बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े वजीर, गंभीर और नप अध्यक्ष, महिला पार्षद भी आई तैश में

सात माह बाद हुई नप बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े वजीर, गंभीर और नप अध्यक्ष, महिला पार्षद भी आई तैश में

Thu, 04 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सात माह बाद हुई नप बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े वजीर, गंभीर और नप अध्यक्ष, महिला पार्षद भी आई तैश में
सात माह बाद हुई नप बैठक में हंगामा : वार्ड 3 के स्वागत द्वार पर पार्षद भिड़े, मेज पर निकाला गुस्सा
विज्ञापन

पार्क का नाम बदलने पर महिला पार्षदों में हुई तीखी बहस
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । सात माह बाद हुई नगर परिषद की बैठक पार्षदों की गर्मागर्मी के बीच शुरू हुई। विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय के चलते पार्षद वजीर जाखड़ बुधवार को कई पार्षदों के निशाने पर रहे। जाखड़ भी किसी पार्षद से दबे नहीं और बहस में बराबर हमला बोलते रहे। इतना ही नहीं, ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ कि महिला पार्षद भी बैठक के दौरान बार-बार हंगामा करती नजर आई। महिला पार्षदों का आरोप था कि पुरुष पार्षदों की बहस के चलते उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दिया जा रहा। नप ईओ अमन ढांडा ने बैठक के बाद भी सभी पार्षदों को अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया।
वार्ड नंबर तीन के पार्षद राकेश गंभीर ने बैठक के दौरान अपने वार्ड का स्वागत द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर अनुमानित लागत 5 लाख रुपये आने की बात कही। इस पर पार्षद वजीर जाखड़ ने एतराज जताते हुए कहा कि ऐसा करने पर सभी पार्षद ऐसे स्वागत द्वार बनाने की मांग रखेंगे। इस पर ईओ ने ये कहते हुए प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया कि वे इस बारे में नियमों की जानकारी हासिल करने के बाद फैसला लेंगे। इस पर पार्षद राकेश नाराज हो गए। इस मुद्दे पर उनकी पार्षद वजीर जाखड़ से तीखी बहस हुई और बात तूं-तड़ाक तक पहुंच गई। दोनों ने गुस्से में कई बार मेज पर जोरदार मुक्के भी मारे।
विज्ञापन

मदन लाल ढींगड़ा पार्क का नाम बदलने का किया विरोध
पार्षद नेहा मित्तल ने अपने वार्ड में खैरातीखेड़ा रोड स्थित मदन लाल ढींगड़ा पार्क का नाम बदलकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क करने का प्रस्ताव रखा। मित्तल का कहना था कि पिछली बैठक में उन्हें पता नहीं चला कि कब पार्क का नाम मदन लाल ढींगड़ा के नाम पर रख दिया गया। इस पर मनोनीत पार्षद शम्मी ढींगड़ा ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क में आरएसएस की शाखा चलती है और यही नाम सभी जगह प्रचलित है। ऐसे में इसका नाम नहीं बदलने दिया जाएगा। इस पर नेहा मित्तल व शम्मी ढींगड़ा के बीच बहस हुई। महिला पार्षद किरण नारंग ने भी नेहा मित्तल के इस प्रस्ताव का उनकी सीट के पास आकर विरोध जताया। बाद में नप प्रधान ने शिवपुरी में प्रस्तावित पार्क का नाम रानी लक्ष्मी बाई पार्क के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया जिसे एक बारगी माहौल ठंडा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति मेहता, आपको ही हर बात पर दिक्कत : नेहा मित्तल
पार्षदों की बैठक के दौरान नेहा मित्तल ने ऐतराज जताया तो जगजीवनपुरा की पार्षद ज्योति मेहता भी बिफर पड़ी। नेहा मित्तल पर कटाक्ष करते हुए ज्योति मेहता ने कहा कि आपको हर मुद्दे पर दिक्कत है तो क्या बाकी पार्षद अपनी बात भी ना रखें। इस पर नेहा मित्तल ने भी कहा कि सफाई व लाइटें सार्वजनिक मुद्दा है जिस पर अपनी बात वो खुद रखेंगी।

03एफटीबीपी10 : नप बैठक के दौरान प्रधान दर्शन नागपाल से बहस करते पार्षद वजीर जाखड़, दोनों को रोकने का प्रयास करते ईओ अमन ढांडा ।
03एफटीबीपी11 : नप बैठक के दौरान पार्षद वजीर जाखड़ और राकेश गंभीर आपस में तूं-तड़ाक करते हुए, पार्षद नरेश बजाज जाखड़ को रोकते हुए ।
03एफटीबीपी12 : मदन लाल ढींगड़ा पार्क का नाम बदलने पर बहस करते हुए शम्मी ढींगड़ा व नेहा मित्तल ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed