{"_id":"5bb3c548867a55019a1f9522","slug":"81538508104-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा जन योजना अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा जन योजना अभियान
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 31 दिसंबर तक चलेगा जन योजना अभियान
अमर उजाला ब्यूरो ।
फतेहाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 2 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक सबकी योजना सबका विकास विकास के मूलमंत्र के साथ चलाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कहा कि जीपीडीपी अथवा ग्राम विकास पंचायत योजना का मूल उद्देश्य स्थानीय विकास आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर पूरा करना है। योजना को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी पंचायत क्षेत्र में वंचित वर्गों, गरीब, महिलाओं व दिव्यांगजनों के विकास की दिशा में गंभीर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि जन योजना अभियान 2 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2018 तक सबकी योजना सबका विकास के मूल मंत्र के साथ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान अगले वित्तीय वर्ष यानी 2019-20 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए संरक्षित ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। डीडीपीओ अनुभव मेहता, एनआरएलएम से रणविजय ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डीडीएएच डॉ. काशीराम, एक्सईन सतीश जनेवा, हेमंत मित्तल, गुरप्रताप सिंह, बीडीपीओ सोमबीर कादियान, इंद्रा यादव आदि मौजूद रहे।