{"_id":"5babdae2867a557f5878997f","slug":"81537989346-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंट कंपनी की सीएमडी मरियम खान दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंट कंपनी की सीएमडी मरियम खान दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। चिटफंड कंपनियों के मामलों की जांच में जुटी एसआईटी ने मंगलवार को गिरफ्तार किए गए दो कंपनियों के 5 लोगों को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने चिटफंड कंपनी मिंट की सीएमडी मरियम खान को दो दिन के व बाकी 4 लोगों को 7 दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सुभाष जांगू ने पुलिस को शिकायत देकर फतेहाबाद में स्थित है मिंट कंपनी व वीडीएसटी कंपनी के खिलाफ शिकायत देकर कहा था कि ये कंपनियां लोगों से रुपये लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। इसी दौरान फ्यूचर मेकर व ट्रेडमार्क कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद फतेहाबाद की पुलिस हरकत में आ गई थी। इस मामले में एसआईटी ने डीएसपी धर्मवीर पूनियां की अगुवाई में फतेहाबाद में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ छापेमारी कर इनके दफ्तरों की तलाशी ली थी। इसके बाद से डीएसपव धर्मवीर पूनियां इन कंपनियों के बही-खाते खंगालने में जुटे हुए थे। लंबी जांच के बाद आखिरकार फतेहाबाद पुलिस ने मंगलवार देर शाम को मिंट कंपनी की सीएमडी दिल्ली विहार निवासी मरियम खान, सीईओ असद खान और किरढ़ान निवासी सतवीर तथा वीएसडी कंपनी के बनगांव निवासी सतबीर व राधे श्याम को भी गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपियों को बुधवार को फतेहाबाद की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना यादव की अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने मिंट कंपनी की मरियम खान को दो दिन के पुलिस रिमांड पर मिंट के सीआईओ असद खान व सतबीर तथा वीडीएसटी के राधेश्याम व सतबीर को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।