फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कांग्रेस के घर-घर अभियान के तहत सुभाष बिश्नोई ने दी शहर में दस्तक

कांग्रेस के घर-घर अभियान के तहत सुभाष बिश्नोई ने दी शहर में दस्तक

Tue, 10 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के घर-घर अभियान के तहत सुभाष बिश्नोई ने दी शहर में दस्तक
कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुभाष बिश्नोई ने कांग्रेस घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत अपने साथियों के साथ शहर में घर-घर जाकर अपने अभियान को तेजी दी। अपने इस अभियान के तहत उन्होंने रतिया चुंगी, हंस कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी इत्यादि में जाकर कांग्रेस पार्टी के साथ लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।

बिश्नोई ने इस अवसर पर कहा कि गाय, जाति व धर्म की रक्षा के नाम पर दलितों की हत्या व दलित उत्पीड़न करने का काम भाजपा ने किया जो कि गहन चिंता का विषय है। 2 करोड़ रोजगार देने की बजाए 5 लाख नौकरियों को खत्म करने का काम किया, जिस कारण बेरोजगारी दर 3 फीसदी की बजाए 6 फीसदी हो गई है। नोटबंदी, जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह करने का काम किया है। जिस कारण महंगाई व बेरोजगारी उच्च स्तर तक पहुंच गई है। मोदी द्वारा पूरी दुनिया का चक्कर काटने व 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की घोषणा के बाद भी एक रुपये का विदेशी निवेश नहीं आया। 100 दिन में काला धन वापसी का वादा करने वाला मोदी चार साल में काले धन का एक पैसा भी वापस नहीं ला पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed