फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दस-दस मिनट के लिए दो बार आया तूफान, तेज बारिश के साथ बरसाए छोटे ओले, मौसम में ठंडक

दस-दस मिनट के लिए दो बार आया तूफान, तेज बारिश के साथ बरसाए छोटे ओले, मौसम में ठंडक

Wed, 09 May 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दस-दस मिनट के लिए दो बार आया तूफान, तेज बारिश के साथ बरसाए छोटे ओले, मौसम में ठंडक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पिछले दो दिन से जिस तूफान का सोशल मीडिया पर हल्ला मच रहा था, फतेहाबाद में उसकी एक झलक मंगलवार शाम को दिखी तो सही लेकिन महज दस-दस मिनट के लिए। दस-दस मिनट की दो बार हुई बरसात में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भी हुई और शहर में छोटे-छोटे ओले भी गिरे। हालांकि इससे पहले सारा दिन तेज धूप निकली रही लेकिन शाम को मौसम के एकाएक करवट बदलने के कारण मौसम में भी ठंडक हो गई। लेकिन बारिश के चलते नेशनल हाइवे और आसपास लगती कालोनियों में जलभराव हो गया जिसके चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन के मुताबिक मंगलवार सांय कुल पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
आधा दर्जन कालोनियों में जलभराव
बुधवार शाम दो बार हुई बारिश के चलते शहर के नेशनल हाईवे के साथ लगती तकरीबन छह कालोनियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। इनमें एमसी कालोनी, चार मरला कालोनी, बीघड़ रोड़, माडल टाऊन, गीता कालोनी, रतिया चुंगी आदि इलाके शामिल रहे। इसके अलावा नेशनल हाइवे पर भी काफी देर तक जलभराव की स्थिति बनी रही। जलनिकासी की समस्या के साथ ही नगर परिषद प्रशासन के बेहतर जलनिकासी के दावों की पोल भी खुलती नजर आई। कालोनियों के अलावा बाजार में भी लोगों को काफी परेशानी आई।
विज्ञापन

अनाजमंडी में खुले में रखी बोरियां भीगी
मंगलवार सांय हुई एकाएक तेज बारिश से अनाजमंडी में खुले में रखी बोरियां भीगने का समाचार है। दरअसल खुले में रखी गेहूं की बोरियों को तूफान की आशंका के बावजूद हटाया नहीं गया और ना ही इनका लदान किया गया। इस बारे में बात करने पर मार्किट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने कहा कि इस बारे लदान ठेकेदार से जवाब तलबी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट, कल भी छाए रहेंगे बादल
मंगलवार सांय आई बरसात के चलते फतेहाबाद के तापमान में तकरीबन दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार तक जहां दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास चल रहा था, वहीं मंगलवार को ये गिरकर 31 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर जिला प्रशासन और मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार को भी बारिश की पूरी संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सारा दिन बादल छाए रहेंगे। दूसरी ओर रतिया और टोहाना में भी मंगलवार सांय बारिश से मौसम खुशगवार हो गया लेकिन मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां पूरी तरह भीगने से नुक्सान का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed