{"_id":"5a4bce494f1c1b32198b47f7","slug":"81514917449-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध की चपेट में आया फतेहाबाद, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध की चपेट में आया फतेहाबाद, ठंड बढ़ी
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फतेहाबाद में मंगलवार को अलसुबह से ही गहरी धुंध छाए रहने से तापमान गिर गया। मौसम की पहली धुंध पड़ने से जनजीवन ठहर सा गया। वहीं तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। धुंध छाए रहने से बाहर से आने वाली सब्जियां, दूध व समाचार पत्रों की गाड़ियां लेट पहुंची। फतेहाबाद में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस रह गया।
पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 22 डिग्री के करीब तथा न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री चल रहा था। मंगलवार सुबह लोग उठे तो पूरा क्षेत्र धुंध की चादर से घिरा हुआ था। दृश्यता शून्य के बराबर थी, जिस कारण नेशनल हाइवे व अन्य मार्गों पर वाहन रेंग रेंगकर चलते देखे गए। पूरा दिन धुंध बराबर छाई रही, शाम को धुंध फिर गहरी हो गई। जिसके चलते अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। पूरा दिन धुंध व ठंड का प्रकोप रहने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। स्कूली बच्चों की छुट्टियां होने के बावजूद बच्चों ने खेलने कूदने से परहेज किया। मंगलवार को पूरा दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंड का प्रकोप अभी और चलेगा तथा तापमान में गिरावट आएगी। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 7 जनवरी तक धुंध व कोहरा छाया रह सकता है। रात्रि तापमान में भी गिरावट संभावित है। यह धुंध गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक बताई गई है। जबकि कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं में सिंचाई करने तथा सरसों की फसल में चेपा कीट की बीमारी को देखते हुए निगरानी रखने की सलाह दी है।