फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   78.45% people got corona vaccination at 108 centers

108 सेंटरों पर 78.45 फीसदी लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Sun, 11 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
78.45% people got corona vaccination at 108 centers
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र। - फोटो : Fatehabad
टीका उत्सव :
विज्ञापन

108 सेंटरों पर 78.45 फीसदी लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
कई गांवों में हुआ टीकाकरण का विरोध, स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से मांगा सहयोग, आज 10 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य
11 एफटीबीपी 17 टीका उत्सव के दौरान टीका लगवाते हुए पात्र।
11 एफटीबीपी 18 टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करती पंचकूला से आई टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना टीकाकरण को लेकर रविवार को टीका उत्सव का आयोजन किया गया। टीकाकरण के लिए जिले के 108 सेंटरों पर सेशन लगाए गए। विभाग ने 4460 लोगों के टीका का लक्ष्य रखा। लेकिन लक्ष्य 78.45 फीसदी ही पूरा हो पाया। जिले में 2993 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 506 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। टीकाकरण अभियान में 12 निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया। लेकिन यहां पर एक भी पात्र को टीका नहीं लगाया गया। यहां पर टीका शुल्क 250 रुपये रखा हुआ है जबकि सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लग रहा है।
ये हुआ टीकाकरण
श्रेणी पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 16 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 7 3
45 से 60 साल 1741 156
60 साल से ऊपर 1204 371
14 तक होगा टीका उत्सव
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीका उत्सव 14 अप्रैल तक होगा। पहले दिन का पांच हजार, दूसरे और तीसरे दिन का 10-10 हजार और चौथे दिन का सात हजार लक्ष्य टीका लगाने का दिया गया है।
विज्ञापन

निदेशक ने किया टीकाकरण का निरीक्षण
कोरोना टीकाकरण का निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पंचकुला से एक विशेष टीम पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अंजली ने शक्ति नगर में एएनएम अनीता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने एएनएम अनीता वर्मा से वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी ली। निदेशक डॉ. अंजली की मॉनीटरिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध
स्वास्थ्य विभाग की जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ .सुनीता सोखी ने बताया कि कई गांवों में टीकाकरण का विरोध हो रहा है। गांव रत्ताथेह, कानाखेड़ी और करंडी में जब टीम पहुंची तो यहां पर ग्रामीणों ने विरोध किया। टीकाकरण को लेकर प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।

कोट
कोरोना टीका उत्सव का लक्ष्य रविवार को पूरा नहीं हुआ है। सोमवार को 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पात्र लोगों से अपील है कि वह टीका जरूर लगवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

कोरोना टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करती पंचकूला से आई टीम।

कोरोना टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करती पंचकूला से आई टीम।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed