{"_id":"5c51eb47bdec223c4643842f","slug":"71548872519-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम की हठधर्मिता के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम की हठधर्मिता के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 8 को देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रोडवेज महाप्रबंधक की हठधर्मिता के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन की घोषणा कर दी है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा 8 फरवरी को रोडवेज महाप्रबंधक के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के डिपो प्रधान मनोज कुंडू ने बताया कि यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए 21 जनवरी को 14 सूत्रीय मांग पत्र रोडवेज जीएम को सौंपकर 10 दिन में समाधान करने का समय दिया था परंतु महाप्रबंधक ने हठधर्मिता दिखाते हुए उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे कर्मचारियों में रोष है व यूनियन ने मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। उन्होंने कहा कि 11 से 13 घंटे बिना ओवरटाइम ड्यूटी लेने, कर्मचारियों के बकाया एलटीसी, ओवरटाइम का भुगतान न करने, बिना वर्दी भत्ता दिए वर्दी पर जुर्माना लगाने, कर्मचारियों पर केएमपीएल व कम आय की रिकवरी करने, लंबित केसों का निपटारा न करने, गलत स्टेशन बनाकर कर्मचारियों को परेशान करने, मेडिकल बिलों का भुगतान न करने, निजी बसों पर नकेल न कसने, कर्मशाला व बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न करवाने, मुख्यालय के आदेशानुसार कर्मचारियों को समय पर साप्ताहिक विश्राम व छुट्टी न देने के विरोध में यूनियन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।