फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   धनतेरस पर लगभग आठ करोड़ से ज्यादा की हुई खरीददारी

धनतेरस पर लगभग आठ करोड़ से ज्यादा की हुई खरीददारी

Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर लगभग आठ करोड़ से ज्यादा की हुई खरीददारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पिछले लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे फतेहाबाद के बाजार में सोमवार को खूब चहल-पहल रही। धनतेरस के चलते लोग काफी संख्या में बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे। एक अनुमान के मुताबिक फतेहाबाद के बाजारों में सोमवार को तकरीबन 5 करोड़ से अधिक की खरीददारी हुई। अगर धनतेरस के दिन गाड़ियों की बिक्री को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा बढ़कर तकरीबन 8 करोड़ से अधिक माना जा रहा है। कुल मिलाकर त्योहारी सीजन में पहली बार दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखी गई।
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन खरीदने का प्रचलन है। सोमवार को भी यही नजारा शहर के बाजारों में दिखा। फतेहाबाद के सर्राफा बाजार में ही तकरीबन दो से ढाई करोड़ का लेन-देन हुआ। खासतौर पर लोग शगुन के तौर पर चांदी की लक्ष्मी, ज्योत, सिक्का व बच्चों के लिए चांदी के कड़े खरीदते देखे गए। इसी तरह बर्तनों की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। लोग शगुन के तौर पर भी बर्तन खरीदने के लिए दुकानों पर जा रहे थे। इन दुकानों पर भीड़ का ये आलम था कि कहीं कहीं तो ग्राहकों को इंतजार करने के बाद दुकान के अंदर प्रवेश मिल रहा था। इसके अलावा दोपहिया व चार पहिया वाहनों की खरीदारी के लिए भी लोगों की लाइनें लगी रही। दोपहिया वाहन के शोरूमों में लोगों ने सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहन खरीदे हैं।
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजे रहे बाजार
धनतेरस के साथ ही दीवाली से जुड़े त्योहारों की शुरुआत हो गई। इसी के साथ शहर का सबसे प्रमुख जवाहर चौक, थाना रोड़ आदि बाजारों को दुल्हनों की तरह सजाया गया था। दुकानों की सजावट इतने बेहतरीन ढंग से की गई थी कि शोभा देखते ही बनती थी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर स्टालें लगाई हुई थी जिस पर ग्राहक आकर खरीददारी कर रहे थे। काम में तेजी थी तो दुकानदार भी काफी दिनों के बाद हंसी ठिठौली करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों से पहले ही रोक दिए चार पहिया वाहन, बाइक पर पुलिस लगाती रही गश्त धनतेरस और त्योहारी सीजन के चलते फतेहाबाद पुलिस ने बाजारों को आने वाले प्रत्येक मार्ग पर बेरीकेट्स लगा दिए हैं। इन बेरीके टस से काफी पहले ही चार पहिया वाहनों को रोका जा रहा है। जिस कारण से बाजारों में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। माना जा रहा है कि दीवाली के दिन ट्रैफिक पुलिस बाजार में आने से बाइकों को भी रोक दिया जाएगा, क्योंकि पुलिस को संभावना है कि दीवाली और उससे एक दिन पहले बाजारों में और अधिक भीड़ आ सकती है। वैसे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की टीमें बाइक पर लगातार बाजारों में गश्त लगाती देखी गई।
भगवान धन्वंतरि की हुई पूजा
सोमवार को भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस पर पूजा अर्चना की गई। विशेषकर आर्युवेदिक चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा कर बधाइयां दी। श्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से कलश लेकर निकले थे। इनको 14वां रत्न भी कहा जाता है।

आज मनाई जाएगी छोटी दीपावली
मंगलवार को रूप चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा। इसे छोटी दीवाली भी कहा जाता है। पंडित राजेश शर्मा के अनुसार, यमराज को प्रसन्न करने के लिए अथवा घर में पूर्व जन्म में किए गए पापों का पश्चाताप करने के लिए दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाया जाना चाहिए।
ये होंगे आगे के त्योहार
रूप चतुर्दशी 6 नवंबर
दीपावली 7 नवंबर
गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा डे 8 नवंबर
भैया दूज 9 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed