{"_id":"5adce01a4f1c1b330a8b600c","slug":"71524424730-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखनदादी के लोगों को नोटिस देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखनदादी के लोगों को नोटिस देने का मामला
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर रतिया के उपमंडलाधीश कार्यालय के सामने धरने व भूख हड़ताल पर बैठे जाखन दादी के गरीब परिवारों की सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं करने के विरोध स्वरूप रविवार को जाखन दादी क्षेत्र कालोनी की दर्जनों महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए सलवार सूट के अलावा शृंगार की विभिन्न सामग्री भेजी और उन्हें मांगे पूरी करने की गुहार लगाई।
महिलाओं ने पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री को चूडिय़ां भी भेजी थी, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई न होने पर महिलाओं में आज ज्यादा रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताने के लिए मुख्यमंत्री के नाम महिला सलवार- सूट, बिंदी, लिपस्टिक तथा अन्य श्रृंगार सामग्री का पार्सल करवा कर मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास के पते पर भेजा। इससे पूर्व धरने पर प्रधान जसविंद्र कौर ने एक दर्जन महिलाओं को फूल माला पहनाकर उन्हें भूख हड़ताल पर बैठाया। पिछले कई दिनों से महिलाएं भी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। महिलाओं ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन जाखणदादी क्षेत्र में उनके इस नारे की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर रह रहे 111 गरीब परिवारों को नगर पालिका ने मकान खाली करने का नोटिस दिया है जिससे सैंकड़ों महिलाएं और बच्चियां अपना घर बार छोड़कर धरने पर बैठने को मजबूर हो चुकी हैं। वह अपनी सुरक्षा के साथ-साथ रहने के लिए प्लाट और ग्रांट की मांग कर रही हैं लेकिन न तो किसी अधिकारी और न ही सरकार के किसी नेता ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान दिया है, जिससे लगता है कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई बार मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेज चुकी हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई गौर नहीं किया जा रहा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुखचैन सिंह, सुखविंद्र सिंह, तेजिंद्र सिंह उपस्थित रहे।