फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण : फतेहाबाद के मेन बाजार में शुरू हुई रात को सफाई, कचरा जलाने पर रेहड़ी चालकों को ईओ की फटकार

स्वच्छता सर्वेक्षण : फतेहाबाद के मेन बाजार में शुरू हुई रात को सफाई, कचरा जलाने पर रेहड़ी चालकों को ईओ की फटकार

Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण : फतेहाबाद के मेन बाजार में शुरू हुई रात को सफाई, कचरा जलाने पर रेहड़ी चालकों को ईओ की फटकार
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 : कचरा जलाने पर रेहड़ी चालकों को ईओ की फटकार
विज्ञापन

फतेहाबाद के मेन बाजार में शुरू हुई रात को सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की तैयारियों में जुटे नगर परिषद प्रशासन ने शहर की स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार देर रात से फतेहाबाद शहर के मुख्य बाजार में रात को भी सफाई का काम शुरू कर दिया है। खुद नगर परिषद ईओ अमन ढांडा, जेई सुखविंद्र धुडिय़ा, सुमित चोपड़ा और सफाई निरीक्षक शिवकुमार ने सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए रवाना किया। इसके बाद शहर की बाजारों में निरीक्षण पर निकले ईओ अमन ढांडा का मूड उस समय खराब हो गया जब फव्वारा चौक पर उन्होंने एक रेहड़ी चालक को अपनी रेहड़ी का कचरा सड़क पर फेंककर जलाते हुए देख लिया। उन्होंने उसी समय रेहड़ी चालक के पास जाकर उसे खूब फटकार लगाई और दोबारा ऐसे करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने बाजार में खड़े दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को भी दो टूक कह दी कि बुधवार से वो अपनी रेहड़ी और दुकान पर कूड़ेदान रखें। अगर जिसकी रेहड़ी पर कूड़ेदान नहीं मिला तो उसे बाजार में रेहड़ी नहीं लगाने दी जाएगी। नप ईओ ने साथ ही ये भी कहा कि अगर कोई दुकानदार या रेहड़ी चालक अपने कचरे को जलाते या खुले में फेंकता दिखा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ‘अमर उजाला’ से बातचीत में नगर परिषद ईओ अमन ढांडा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में इस बार फतेहाबाद शहर की रैकिंग सुधारने के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से ये कदम उठाया गया है। ढांडा ने बताया कि इस स्वच्छता सर्वेक्षण में रात को बाजार की सफाई करने पर अतिरिक्त अंक की व्यवस्था है और इसके लिए नप प्रशासन के आह्वान पर सफाई कर्मचारी रात को भी सफाई करने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के लिए स्पेशल जैकेट्स का इंतजाम हो गया है और बुधवार से सफाई कर्मचारियों को नई वर्दी में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed