{"_id":"5a53bea64f1c1bc20a8b74a2","slug":"71515437734-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे पेड़ों की कटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे पेड़ों की कटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
पुरानी जनता धर्मशाला के सामने हरे पेड़ों की कटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ धर्मशाला कमेटी ने नगरपालिका अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कमेटी के सदस्य एवं पूर्व पंच महाबीर बागड़ी, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मास्टर रामकुमार बिशनोई, डाक्टर दीनानाथ गोस्वामी, बनवारी लाल वर्मा आदि ने बताया कि सोमवार की सुबह पुराने बाजार में जनता धर्मशाला के सामने दो व्यक्ति हरे नीम को उखाड़ रहे थे। जिससे लोगों ने ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उनके साथ झगड़ा करने कोशिश की। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि हरे पेड़ों की कटाई करना गैर कानूनी होने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। नगरपालिका सचिव रविन्द्र सिंह कोहाड़ ने कहा कि हरे वृक्ष व नगरपालिका की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरे पेड़ों की कटाई करने से पर्यावरण को भी नुकसान होता है।