{"_id":"59f627764f1c1b8d698b854d","slug":"71509304182-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरि का नाम सुमिरन से मन शुद्ध होता है : राधिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरि का नाम सुमिरन से मन शुद्ध होता है : राधिका
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमें श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : राधिका
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। हरि का नाम सुमिरन से व्यक्ति का मन शुद्ध और शांत होता है। इस लिए हमें हर रोज सुबह शाम भगवान राम को याद करना चाहिए। यह बात डॉ. राधिका दीदी ने हनुमान मंदिर में आयोजित राम कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपने माता-पिता के आज्ञाकारी थे। उनके आदर्शों से हमें बहुत अच्छी सीख मिलती है। हमें हमेशा उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। आज मनुष्य अपने निजी स्वार्थों के चलते अपने-पराए की पहचान को भी खो चुका है। मात्र चंद रुपयों के लिए भाई-भाई का दुश्मन बन गया है। राम कथा सुनने से मनुष्य के मन के सभी आंतरिक विकार नष्ट हो जाते है और मन निर्मल हो जाता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान संजय सिंगला, मांगेराम बंसल, राजेश कुमार, सरोज सिंगला, रेनू, सरबती, मैना, पूजा और पायल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
29 एफटीबीपी 20-भट्टूकलां में प्रवचन करती डा.राधिका