फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शिक्षा बजट में कटौती कर एनजीओ को लुटाया जा रहा है फंड : वजीर सिंह

शिक्षा बजट में कटौती कर एनजीओ को लुटाया जा रहा है फंड : वजीर सिंह

Mon, 25 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बजट में कटौती कर एनजीओ को लुटाया जा रहा है फंड : वजीर सिंह
शिक्षा बजट में कटौती कर एनजीओ पर लुटाया जा रहा है फंड : वजीर सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने एक खास विचारधारा को स्कूली शिक्षा में शामिल करने, तथाकथित नायकों की जयंती मनाने, इसके लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने पर प्रदेश की भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। संघ ने कहा कि आजादी के वास्तविक नायकों को भुलाया जा रहा है। संघ के 10 से 12 नवंबर तक पलवल में होने वाले राज्य अधिवेशन में केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा, शिक्षक, जनविरोधी, सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
संघ के राज्य अध्यक्ष वजीर सिंह, महासचिव सीएन भारती ने कहा कि शिक्षा के मूल उद्देश्यों, लक्ष्यों को सरकार की शह पर भटका कर अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा के बजट में भारी कटौती की गई है, जबकि सरकारी फंड एनजीओ पर लुटाया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड और राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद् गुड़गांव नवाचार के केंद्र न रहकर परीक्षा केंद्र और एनजीओ केंद्र हो गए हैं। प्रदेश में 50 हजार शिक्षकों, 12-13 हजार चौथे दर्जे और मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के पद लंबे समय से खाली हैं।
विज्ञापन

स्थानांतरण के बाद बहुत से वरिष्ठ माध्यमिक औश्र उच्च विद्यालय कक्षाएं शिक्षा विहीन हो गए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बुरे तरीके से प्रभावित हो रही है। संघ ने निर्णय लिया कि जेबीटी अध्यापकों का दूसरा ट्रांसफर ड्राइव शुरू हो और गेस्ट टीचर्स को समायोजित किया जाए। इस मांग को लेकर 26 सितंबर को अध्यापक संघ मास डेपुटेशन की मांग को लेकर पंचकूला में प्रदर्शन करेगा। इसके लिए जिला स्तरीय ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मांग की गई कि जेबीटी अध्यापकों का दूसरा ड्राइव अविलंब होना चाहिए। बैठक में अनुबंधित अध्यापक संघ के आंदोलन का समर्थन करते हुए इनकी सेवाएं जारी रखने और नियमित होने तक समान काम समान वेतन के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने की मांग की है। संघ ने हरियाणा में शहीद भगत सिंह जयंती पर 28 सितंबर को प्रात:कालीन सभाओं में भाषण प्रतियोगिता करवाने और अर्द्धअवकाश के बाद प्रश्नोतरी प्रतियोगित करवाने का भी निर्णय लिया है। बैठक में राज्य उपप्रधान धर्मेद्र ढांडा, मुकेश यादव, बलजीत सिंह, महीपाल, सतबीर शर्मा, उपमहासचिव राजेंद्र बाटु, सह सचिव सुशील देवी, जगतार सिंह, राज्य ऑडिटर जय प्रकाश, कैशियर महताब मलिक, प्रेस सचिव जगरोशन, राजपाल मिताथल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed