फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलघर पर लगाया ताला, मटका फोड़ किया प्रदर्शन

पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलघर पर लगाया ताला, मटका फोड़ किया प्रदर्शन

Sat, 29 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलघर पर लगाया ताला, मटका फोड़ किया प्रदर्शन
पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जल घर पर जड़ा ताला
विज्ञापन

भट्टूकलां। पिछले चार महीनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे पीलीमंदोरी के ग्रामीणों का आखिरकार शुक्रवार को सब्र का बांध टूट ही गया। सुबह सवेरे ही सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने रोष स्वरूप गांव के जल घर को ताला लगाकर विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों शेर सिंह, संजय, जिले सिंह, प्रमोद, छोटूराम, राजेन्द्र, राधा देवी, प्रमेश्वरी, रुकमा, रजनी, संतरों, रामप्यारी, कविता, कमला, राजबाला सहित सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त वाटर वर्क्स के निर्माण को ठेके पर दे रखा है और ठेकेदार ने ही पानी की सप्लाई का ठेका ले रखा है। जोकि सही व्यवस्था रखने में नाकाम है। पानी सप्लाई में अक्सर अनियमितता बरतता है। पानी सप्लाई के प्रति लापरवाह है और रात्री को जब लाइट रहती है तो फिल्टर में पानी स्टोक नहीं करता। जिस कारण पूरी सप्लाई नहीं हो पाती। पिछले चार पांच माह से अक्सर ऐसा हो रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को मजबूरी वंश 4 सो रुपये खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जोकि गरीब आदमी वहन नहीं कर सकता। जिस कारण उन्हें आज यह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर भट्टू थाना प्रभारी जय भगवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वहीं इसकी सूचना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमेश व अन्य कर्मचारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें कहा कि उन्हें पानी सप्लाई मिलना चाहिए चाहे वो फिल्टर से साफ होकर न आता हो। दोनों ओर सहमति बनने के बाद एक बार मामला शांत हुआ। वहीं ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगे उन्हें पानी की किल्लत नही रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed