फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   7 accusd and 8 relive

सात आरोपी दोषी करार, आठ बरी, सजा कल

Wed, 23 Dec 2015 12:00 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
7 accusd and 8 relive
 
विज्ञापन

 शहर के चर्चित पिंकी हत्याकांड मामले में मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश शालिनी सिंह नागपाल की अदालत ने फैसला सुनाते हुए सात आरोपियों सुंदर, टोनी नाई, प्रदीप, रूपा, टीटू, दीपा व मुकेश को दोषी करार दिया है, जबकि सोनू, सिकंदर, सुमित, रघुबीर, करतार, खुशहाल, सुरेंद्र, राजली को बरी कर दिया।

अदालत दोषियों को 24 दिसंबर को सजा सुनाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीए राजेंद्र कुकड़ेजा व बीएस शर्मा ने पैरवी की।
 मृतक पिंकी के भानजे विक्रम कुमार ने 25 अप्रैल 2014 को शहर पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुबह करीब 11 बजे कबीर बस्ती निवासी सोनू धानक व सुंदर ने उसके साथ झगड़ा किया था।
विज्ञापन

उस समय इनके साथ 10-11 आदमी और थे मेरे मामा पिंकी ने उनसे मुझे छुड़वाया था। उस समय भी सोनू ने मेरे मामा पिंकी को चाकू लगा दिया था और वहां से फरार हो गए थे। उसके बाद टीटू धानक ने मेरे मामा पिंकी को फोन पर धमकियां दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद करीब 1 बजे मेरे मामा पिंकी अपने घर के गेट के आगे कुर्सी डालकर बैठे थे कि सोनू धानक, सुंदर जिनके हाथों में तलवारें थी और इनके साथ टोनी नाई, बीघड़ निवासी रूपा, कबीर बस्ती निवास इलू धानक, टीटू धानक जिनके पास चाकू थे तथा सन्नी धानक, डाबला, सिकंदर के पास कांपे थे इनके साथ 30-40 अन्य व्यक्ति भी थे, आते ही सोनू व सुंदर ने मेरे मामा पिंकी पर तलवार से हमला कर दिया, मेरा मामा पिंकी भागकर घर के अंदर जाने लगे तो यह सभी घर में घुस गए।
 सन्नी, डाबला, सिंकदर व अन्य 30-40 व्यक्तियों ने मेरे मामा पिंकी को तलवारों व चाकुओं और कापों से घायल कर दिया। इस दौरान मेरा मामा पिंकी वहीं पर गिर गए। मेरे शोर करने पर मेरी मामी सुनीता छत से भागकर नीचे आई शोर सुनकर मोहल्ले के काफी व्यक्ति एकत्रित हो गए।

इस पर हमलावर वहां से फरार हो गए। मेरे मामा का लड़का संजू और मैं पिंकी को बाइक पर सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मेरे मामा पिंकी को मृत घोषित कर दिया।
फैसले के बाद बेहोश हुई आरोपी की पत्नी
अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश की अदालत में पिंकी मर्डर केस में फैसला सुनाने के बाद अदालत के बाहर मौजूद मुकेश नाम के युवक की पत्नी सुनीता को पता चला की उसके पति को इस मामले में दोषी करार दे दिया गया है तो वह जोर-जोर से रोने लगी और बेहोश हो गई।

चर्चित रहा है पिंकी हत्याकांड
पिंकी हत्याकांड के इस मामले को जातिगत रूप दे दिया गया था। धानक जाति के घरों पर पथराव हुआ था। जिसके बाद कई लोग दूसरी जगह पर पलायन कर गए थे और काफी दिनों तक कबीर बस्ती में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed