फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   65 grams of heroin recovered from three youths, case registered

Fatehabad News: तीन युवकों से 65 ग्राम हेरोइन बरामद, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
65 grams of heroin recovered from three youths, case registered
टोहाना। एंटी नारकोटिक सेल और सीआईए टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को 65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में एंटी नारकोटिक सेल टीम इंचार्ज एसआई अशोक कुमार को सूचना मिली कि बक्शी गली के मकान में एक व्यक्ति हेरोइन बेचने का कार्य करता है। टीम ने जब छापे मारे तो आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, आरोपी की पहचान राहुल के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद के भट्टू कलां निवासी करण के तौर पर हुई है। सीआईए पुलिस की टीम एसआई जग्गा सिंह के नेतृत्व में टोहाना से गांव दमकोरा की तरफ जा रही थी तभी एक लड़का पुलिस को देखकर तेज कदमों से आगे चलने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में सीआईए टीम ने मनियाना रोड पर रजबाहे के पास से एक युवक को 15 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है, आरोपी की पहचान वार्ड 2 राजनगर निवासी अक्षय के तौर पर हुई है। सीआईए पुलिस की टीम एएसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में टोहाना से मनियाना की तरफ गश्त पर थी तभी उक्त युवक पुलिस को आता देखकर जाने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed