फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   644 adolescents were vaccinated at 33 centers on the first day

किशोरों में टीकाकरण को लेकर पहले दिन उत्साह दिखा कम, 33 सेंटरों पर 644 ने ही लगवाया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
644 adolescents were vaccinated at 33 centers on the first day
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों का सोमवार से शुरू हो गया। टीकाकरण को लेकर जिले में 33 सेशन अलग से बनाए गए, लेकिन पहले दिन किशोरों में टीके को लेकर उत्साह कम दिखा। सेंटर खाली दिखे, पूरे दिन में 644 किशोरों ने ही टीकाकरण करवाया। इन्हें को-वॉक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण को लेकर नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में ही 33 सेंटर बनाए गए थे, अधिकारियों का कहना है कि किशोरों के लिए सब सेंटर स्तर पर भी शिविर लगाए जाएंगे। हालांकि सोमवार को जिले में कोरोना टीकाकरण 10 हजार 811 लोगों का हुआ। इसमें करीब 7 हजार पात्रों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज बंद होने से स्वास्थ्य विभाग के प्लान पर पड़ा असर :
जिले में करीब 58 हजार 15 से 17 आयु वर्ग के किशोर हैं। इनके टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्लान बनाया था, लेकिन स्कूलों की सोमवार से छुट्टियां होने के कारण प्लान कामयाब नहीं पाया। आरबीएसके की 8 टीमों द्वारा स्कूलों में ही टीकाकरण किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 लाख 18 हजार लोगों की दूसरी डोज ड्यू
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले में 1 लाख 18 हजार पात्र ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज में 84 दिन और को-वॉक्सीन की पहली और दूसरी डोज में 28 दिन का अंतराल होता है। अंतराल पूरा होने के बाद भी 1 लाख 18 हजार पात्र लोग दूसरी डोज नहीं लगवाने पहुंचे है। जिले में अब तक 6 लाख 9 हजार 910 ने पहली और 3 लाख 95 हजार 737 ने दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में ये हुआ सोमवार को टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 992
45 से 59 साल 2169
18 से 44 साल 7006
15 से 17 साल 644
वैक्सीन लगवाने पहुंचे पात्र बोले, डर लगा लेकिन गर्व महसूस हुआ :
कोरोना टीकाकरण को लेकर पहले डर लग रहा था, लेकिन परिवार ने हौंसला दिया और अस्पताल में आकर टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद गर्व महसूस किया। साथियों से अपील है कि घबराएं नहीं टीका लगवाएं :
सक्षम, पात्र
सूई को देखकर पहले डर लगा, लेकिन मुंह दूसरी तरफ करके लगवाया तो पता ही नहीं चला। टीके को लेकर कोई भी घबराएं नहीं, ये सुरक्षित है।
रवि, पात्र
हमें खुशी है कि सरकार ने टीकाकरण शुरू किया है। कोरोना बीमारी से हम भी बच सकेंगे। मैंने पहली डोज लगवा ली है और समय आते ही दूसरी डोज भी लगवाऊंगा
कर्ण, पात्र
जिले में सोमवार को 10 हजार 811 पात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। लोगों से अपील है कि अगर पहली और दूसरी डोज नहीं लगवाई है तो जल्द लगवाएं।

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
कनाडा से आए युवक का दूसरा सैंपल निगेटिव, जिले में नया केस नहीं मिला
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। सोमवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। फिलहाल जिले में कोरोना के चार एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में 608 सैंपल लिए गए है। अभी लैब से 748 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। वहीं कनाडा से आए युवक का दूसरा सैंपल निगेटिव आया है। युवक की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed