फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   वन कर्मचारियों व मजदूरों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

वन कर्मचारियों व मजदूरों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
वन कर्मचारियों व मजदूरों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
वन कर्मचारियों और मजदूरों का धरना रहा जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। वन मंडल अधिकारी फतेहाबाद कार्यालय में वन कर्मचारी व मजदूर संघर्ष समिति द्वारा दिया जा रहा धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता वन कर्मचारी संघ के रेंज प्रधान जयप्रकाश व वन मजदूर यूनियन संघर्ष समिति के उपप्रधान भजनलाल ने की। संचालन जिला सचिव देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया। आज धरने के दौरान वन कर्मचारियों व मजदूरों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों, विभागीय निजीकरण, गैरकानूनी ठेका प्रथा, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर अपना जा रहे हठधर्मी रवैये को लेकर जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। धरने को वन कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव विनीत कुमार व वन मजदूर यूनियन के महासचिव राजकुमार निराणियां ने संबोधित किया और कहा कि वन कर्मचारियों व वन मजदूरों की मांगों के प्रति सरकार द्वारा अपनाए जा रहे उदासीन रवैये से संघर्ष समिति में रोष है और इसके खिलाफ उनका धरना आगे भी जारी रहेगा। धरने पर बलवंत, साहिल, रणवीर, अजीत, शीशपाल, सुमेर, जगदीश, सुभाष चंद्र, सतनाम, ध्यानचंद सेठी, सुलतान सहित अनेक मजदूर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed