फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद व टोहाना में बरसात से मौसम हुआ खुशगवार

फतेहाबाद व टोहाना में बरसात से मौसम हुआ खुशगवार

Sat, 14 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद व टोहाना में बरसात से मौसम हुआ खुशगवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/टोहाना। फतेहाबाद और टोहाना में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं दोनों शहरों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद शहर के इंद्रपुरा मोहल्ला में लोगों के घरों में पानी भर गया। फतेहाबाद में हालांकि सुबह दो बार बरसात हुई, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम फिर से उमस भरा हो गया। वहीं बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह बरसात उनकी धान व नरमा की फसल के लिए वरदान साबित होगी। विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल 6.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह दो बार हुई बारिश से शहर में नागरिक अस्पताल, लालबत्ती चौक, नगरपरिषद कार्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, एमसी कालोनी, शांति निकेतन स्कूल वाली गली, भीमा बस्ती शहर के अनेक भागों में पानी भर गया। जिसकी वजह से आने-जाने वाले लोगों विशेषकर स्कूली बच्चों व दोपहिया वाहनों वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन स्थानों पर सीवरेज भी ओवरफ्लो होते दिखे। वहीं बरसात के कारण इंद्रपुरा मोहल्ले में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए सीवरेज ही ओवरफ्लो हो गया और पानी लोगों के घरों में जा घुसा।
विज्ञापन

वहीं टोहाना में शुक्रवार को दोपहर एक बजे शुरू हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं इस बरसात ने शहर में जलभराव की समस्या को बढ़ा दिया। जिसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसात के चलते अनेक रास्तों से स्कूल से घर जाने वाले बच्चों को समस्याओं से दो चार होते हुए देखा गया। बरसात के चलते शहर के रतिया रोड, पुरानी कोर्ट रोड, बस स्टैंड रोड, हिसार रोड, डांगरा रोड, जमालपुर रोड, अनाज मंडी, सरकारी अस्पताल, सरकारी बस स्टैंड को जलमग्न कर दिया। जिसके चलते वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में इलाज के लिए जाने वाले लोगों को खडे़ पानी से निकलकर जाना पड़ा वहीं स्टाफ को भी घर जाते समय दिक्कतों से गुजरना पड़ा। बरसात के समय स्कूल की छुट्टी होने के चलते कई स्कूलों से घर जाने वाले बच्चों ने बरसात में भीग कर मस्ती की। बच्चों को बरसात के एकत्रित पानी की समस्या से जूझते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed