फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका, डीसी ने जारी की एडवाइजरी

आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका, डीसी ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 07 May 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका, डीसी ने जारी की एडवाइजरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
रविवार को एक अफवाह के चलते सोशल मीडिया पर फतेहाबाद के डीसी डा. हरदीप सिंह चर्चाओं में आ गए। फेसबुक और व्हाट्सअप ग्रुप्स में डीसी डा. हरदीप सिंह के हवाले से तूूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। सोशल मीडिया पर जारी अफवाह में ये बताया गया था कि रविवार शाम फतेहाबाद में भयंकर तूफान आना है और इसके लिए डीसी फतेहाबाद की ओर से बाकायदा अलर्ट जारी किया गया है। इस अफवाह के वायरल होने के बाद आखिरकार जिला प्रशासन हरकत में आया और जिला प्रशासन की ओर से फतेहाबाद डीसी डा. हरदीप सिंह की ओर से एक औपचारिक बयान जारी किया गया। इस औपचारिक बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर रविवार शाम तूफान को लेकर चल रही खबरें अफवाहें हैं।
डीसी के औपचारिक बयान में सोमवार-मंगलवार को जताई गई बारिश की आशंका
सोशल मीडिया पर डीसी डा. हरदीप सिंह द्वारा अलर्ट की फर्जी पोस्ट वायरल होने के बाद प्रशासन की ओर से जो औपचारिक बयान जारी किया गया उसमें सोमवार व मंगलवार को हरियाणा सहित कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसात की आशंका जताई गई है। इसके चलते प्रशासन की ओर से नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे घबराएं नहीं बल्कि कुछ ऐतिहातन कदम उठाकर खुद को इस समस्या से दूर रखें।
विज्ञापन

इन ऐतिहातन कदमों को अपनाने की दी गई सलाह
1. पेड़ों के नजदीक न सोएं और न ही खड़े रहें।
2. सोने से पूर्व चूल्हों और भट्ठी आदि में आग को पूरी तरह बुझा कर ही जाएं।
3. अपने वाहनों आदि को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।
4. मौसम संबंधी किसी भी अपडेट को लेकर पूरी तरह चौकस रहें
5. मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक ही अपना टूर प्लान आदि तय करें।
निजी और सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा, डीईओ के पास नहीं पहुंचा आदेश
सोमवार-मंगलवार को भारी बारिश की आशंका के चलते प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार व मंगलवार को प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने इस संदर्भ में किसी औपचारिक आदेश की सूचना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री के हवाले से खबरें पढ़ी हैं लेकिन अभी तक उनके पास इस बारे में कोई औपचारिक आदेश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed