फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बैंक अधिकारियों के प्लाट हड़पे, दंपति सहित चार लोग नामजद

बैंक अधिकारियों के प्लाट हड़पे, दंपति सहित चार लोग नामजद

Sat, 05 May 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के प्लाट हड़पे, दंपति सहित चार लोग नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। टोहाना की बैंक कॉलोनी में दो बैंक अधिकारियों व एक व्यक्ति के प्लॉट हड़पने का मामला सामने आया है। टोहाना पुलिस ने एक बैंक अधिकारी की शिकायत पर एक दंपति सहित 4 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ षडय़ंत्र रचने व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

नरेश कुमार सहायक महाप्रबंधक एसबीआई चंडीगढ़, अर्जुन दास मुख्य प्रबंधक एसबीआई चंडीगढ़ तथा महेश चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टोहाना में 1984 में द बैंक इंपलाइज कोऑप्रेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड बनाई थी। बाद में इसे टोहाना कोऑप्रेटिव हाउस बिल्डिंग लिमिटेड कर दिया गया। इस सोसाइटी के 66 सदस्य थे और सोसाइटी ने 3 जुलाई 1984 को टोहाना के भूना रोड पर जमीन खरीदकर यहां कालोनी काटी थी। जिसमें सोसाइटी के सभी सदस्यों को प्लॉट मिले थे। इनमें उनके भी प्लॉट थे, जो उनके नाम रजिस्टर्ड हैं। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बाहर काम होने की वजह से वह अपने प्लॉट को देखने नहीं जा पाए थे। अब जब वह प्लॉट संभालने गए तो उन्हें पता चला कि बलवान सिंह निवासी कन्हड़ी ने मनोज कुमार निवासी कन्हड़ी, विक्रम व अन्य लोगों के साथ मिलकर 29 फरवरी 2016 को उनके प्लॉटों की रजिस्ट्रियां बलवान की पत्नी कमलेश के नाम कर दी। पुलिस के केस दर्ज का जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed