{"_id":"5ad8e7cd4f1c1b9c098b57c6","slug":"61524164557-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशप्रीत कौर सबसे सुंदर व आकर्षक पेंटिंग बनाकर रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशप्रीत कौर सबसे सुंदर व आकर्षक पेंटिंग बनाकर रही अव्वल
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
गांव म्योंद खुर्द के राजकीय प्राइमरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने जल बचाओ के विषय पर सुंदर व आकर्षक चित्रों के माध्यम से जल बचाने व इसकी उपयोगिता को दर्शाया। स्कूल के छोटे बच्चों ने भी चित्रकारी द्वारा जल बचाने को गजब का संदेश दिया। प्रतियोगिता में चौथी कक्षा की खुशप्रीत कौर की पेंटिंग सबसे सुंदर रहने पर प्रथम घोषित किया गया। वहीं पांचवी के सर्वेश द्वितीय, चौथी की पूजा तृतीय एवं गुरपाल सिंह चौथे स्थान पर रहा। वहीं इस दौरान जल सरंक्षण एवं स्वच्छता संगठन की ब्लॉक संयोजक रजनी ने बच्चों को इसके बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने बच्चों को जल बचाने का संदेश अपने अपने घर में भी देने का आह्वान किया। मौके पर स्कूल स्टाफ के कृष्ण कुमार, अनिल यादव, सतपाघल सिंह, हरिपाल सिंह, मनोज कुमार, सक्षम युवा जोशिना, आशा, ममता, उमेश नागपाल भी मौजूद रहे।