{"_id":"5a91bb934f1c1bc83b8b8bab","slug":"61519500179-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के सरकारी स्कूलों में पहली बार पैरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के सरकारी स्कूलों में पहली बार पैरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह के निर्देशों के अनुसार जिला में पहली बार पीटीएम का शनिवार को जिला के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजन किया गया। बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में स्कूलों में पहुंचे। पीटीएम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से उनके बच्चों के शिक्षण स्तर के बारे में चर्चा की। इसमें लेखन, गणित, व्याकरण के उपयोग के बारे में चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्वयं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद का दौरा किया और वहां छात्राओं और अभिभावकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि पीटीएम में अभिभावकों का जबरदस्त उत्साह रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि अभिभावकों ने अपने बच्चों के बारे में शिक्षकों से विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से अध्यापक का संबंध छात्र और उसके अभिभावकों के साथ मधुर होगा। यह एक साधारण प्रक्रिया का हिस्सा है। मीटिंग इसलिए आयोजित की गई है ताकि अध्यापक अभिभावकों को यह बता सकें कि उनका बच्चे का शिक्षा स्तर क्या है और उसमें किस प्रकार से सुधार किया जा सकता है।
औचक निरीक्षण के लिए ये अधिकारी किए नियुक्त
स्कूलों में पैरेंट्स टीचर मीटिंग औपचारिकता बनकर न रहे इसके लिए उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी भी नियुक्त किए थे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोपल व चिंदड़, एसडीएम फतेहाबाद सतबीर सिंह जांगु को राजकीय माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर, एसडीएम टोहाना सरजीत नैन को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना, एसडीएम रतिया देवीलाल सिहाग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां, डीईओ फतेहाबाद को जांडली कलां व बोस्ती, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर, डीडीपीओ राजेश खोथ को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला, तहसीलदार फतेहाबाद को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरियापुर, तहसीलदार टोहाना को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललौदा, बीडीपीओ फतेहाबाद को राजकीय उच्च विद्यालय खैराती खेड़ा, बीडीपीओ भूना को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दहमन, बीडीपीओ जाखल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदपुरा, नायब तहसीलदार फतेहाबाद को राजकीय उच्च विद्यालय भट्टू सौत्र, नायब तहसीलदार भट्टू कलां को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टू कलां व नायब तहसीलदार कुलां को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक िविद्यालय कुलां के लिए नियुक्त किया। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पैरेंट्स टीचर मीटिंग अभिभावक अध्यापक के बीच में होने वाली बैठक में उनका आपस में संबंध व बातचीत का व्यवहार, अध्यापक का अभिभावक को बच्चे की मासिक मूल्यांकन परीक्षा के बारे में बताने का तरीका आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।