फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बालीवूड में साऊंड रिकार्डिंग देगा टोहाना का छोरा

बालीवूड में साऊंड रिकार्डिंग देगा टोहाना का छोरा

Mon, 19 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बालीवूड में साऊंड रिकार्डिंग देगा टोहाना का छोरा
सुशील सिंगला
विज्ञापन

टोहाना।
टोहाना का छोरा अब बॉलीवुड में साउंड रिकार्डिंग करेगा। फिलहाल वह बॉलीवुड की विज्ञापन कंपनी के एक कामर्शियल एड में अपनी आवाज दे रहा है। इस विज्ञापन में लीड हीरो के तौर मशहूर एक्टर व निदेशक पंकज कपूर दिखेंगे। यह एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का विज्ञापन होगा। टोहाना निवासी गौरव गिल को इस विज्ञापन में साउंड रिकार्डिंग के लिए चुना गया है। इसके अलावा वह एक फिल्म में भी इसी पद पर काम करने वाला है। गौरव की उपलब्धि पर टोहानावासियों को नाज है। गौरव के पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था और उसकी मां ने निजी स्कूल में कार्य करके घर का गुजर बसर चलाया। गौरव ने मेहनत की और आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है।
गौरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय स्कूल से ग्रहण की तथा 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद रोहतक यूनिवर्सिटी स्टेट बैचलर इन सिनेमा में 5 वर्ष की डिग्री 2017 में प्राप्त की। जिसमें साउंड डिलाइन का अध्ययन किया। अपने मेहनत व लगन के दम पर गौरव ने अनेक कामर्शियल प्रोजेक्ट किए है। गौरव ने बताया कि उसे दिल्ली के फ्री फिल्म लांसर जयविंद्र गिल ने इस विज्ञापन के लिए प्रमोट किया है। गौरव ने बताया कि इस विज्ञापन के मशहूर निदेशक प्रसन्न पांडे हैं तथा अभिनेता के तौर पर पंकज कपूर ने कार्य किया है। जिसमें उन्होंने एक स्प्राइट का एड किया है, जिसमें गौरव मुख्य साउंड रिकार्डिस्ट के तौर पर भाग लिया। जिसमें पूरी टीम मुंबई से थी। यह वीडियो राजस्थान के मंडावा में शूट किया गया था। गौरव ने बताया कि इस विज्ञापन का शूट 9 जनवरी से 12 जनवरी तक हुई थी। गौरव ने बताया कि उसकी रोहतक में डिग्री के दौरान वर्ष 2014 में ही बालीवूड के कई निदेशकों से जान पहचान हो गई थी। उसका यह कोर्स वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक चला था। जिसके बाद उसने दिल्ली निवासी जयविंद्र गिल से संपर्क किया।
विज्ञापन

फिल्म में भी देगा साउंड रिकार्डिंग
गौरव ने बताया कि इस वर्ष उसकी एक फिल्म भी आएगी जिसका नाम इन दी शैडो (गली-गुलिया) है। जिसका निर्देशन कैलिफोर्निया निवासी दीपेश जैन ने किया है तथा अभिनेता के तौर पर फिल्म में मनोज बाजपेयी व रणबीर शौरी हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक ब्रिटिश एक्ट्रेस ने भी पार्ट अदा किया है तथा इस फिल्म को कैलिफोर्निया, केरल, मुंबई आदि में फिल्म फेस्टीवल में अवार्ड भी मिल चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग पुरानी दिल्ली में जून 2015 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed