{"_id":"5a4fc4eb4f1c1b4b198b51ab","slug":"61515177195-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतरिया बने बाजीगर बंजारा सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतरिया बने बाजीगर बंजारा सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अखिल भारतीय बाजीगर बंजारा महासभा का नाम बदलकर अब अखिल भारतीय बाजीगर बंजारा सुधार सेवा समिति रखा गया है। यह निर्णय महासभा की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप सोतरिया ने की और इसमें प्रदेशभर के 18 जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने रामस्वरूप सोतरिया को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया और प्रदेश कार्यकारिणी गठन करने का पूर्ण अधिकार दिया गया। अपनी नियुक्ति पर सोतरिया ने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा में अखिल भारतीय बाजीगर बंजारा सुधार सेवा समिति बाजीगर बंजारा समाज के हितों के लिए कार्य करेगी।