{"_id":"5a4d24584f1c1bcd6d8b7b57","slug":"61515005016-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमग योजना के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमग योजना के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव जमालपुर शेखां में जगमग योजना के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के दुर्गा मंदिर के चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार की जो जगमग योजना है, वह गांव के लिए अंधेरे की योजना बनकर रह गई है। इस दौरान ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पाकर बिजली विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया।
जमालपुर निवासी विक्रम सैनी, गेज्जू सैनी, पूर्व सरपंच लीला सैनी, कृष्ण सैनी, जगबीर सिंह सैनी, बलवीर सिंह सैनी, हवा सिंह सैनी, रोहित लाल, किसान नेता राममहेर सैनी, काकू राम, गुलिया राम, मुंशी, हरि मेंबर, प्रकाश व गुल्ली प्रधान ने बताया कि गांव में जगमग योजना के तहत केबल लाइन बिछाई गई है। इसी वजह से गांव की चौराहों पर लगी लगभग 150 स्ट्रीट लाइटें वह 50 पेयजल और धार्मिक स्थलों के बिजली कनेक्शन बंद हो गए हैं। जिससे गांव में अंधेरा छा गया है। जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पेयजल की लेकर भी समस्या खड़ी हो गई। इसलिए ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ एकत्रित होकर नारेबाजी की और उन्होंने कहा जल्द ही गांव की समस्या का हल नहीं हुआ तो मजबूरन सभी गांववासी को आंदोलन करना पड़ेगा।
इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ वरुण मेहता ने कहा कि गंाव में पहले स्ट्रीट लाइटों, सबमर्सिबलों के कनेक्शन डायरेक्ट किए गए थे, जो बिजली की तारों के बदलने के बाद से बंद हो गए हैं, तो ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया था। एसडीओ ने कहा कि जगमग योजना गांव के विकास व ग्रामीणों को पूर्ण बिजली मिले इसके लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि गांव में स्ट्रीट लाइटों एवं पेयजल संबधित समस्याओं को लेकर वे पंचायत व जनस्वास्थ्य विभाग से बातचीत करेंगे। ताकि संबधित विभाग को लिखकर दे सकें।