{"_id":"5a4bcf174f1c1b35338b623d","slug":"61514917655-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक 4 जनवरी को, डीसी करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक 4 जनवरी को, डीसी करेंगे अध्यक्षता
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी बोर्ड की बैठक 4 को, डीसी करेंगे अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में 4 जनवरी को उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए नगराधीश देवीलाल सिहाग ने बताया कि 4 जनवरी को प्रात: 10 बजे जिला राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें जमाबंदियों का दाखिला, लंबित इंतकालों का निपटान, ई-स्टैंपिंग, डिजिटल पेमेंट, कम्प्यूटराईजेशन ऑफ लैंड रिकॉर्ड आदि कार्यों की समीक्षा उपायुक्त द्वारा की जाएगी। इसके उपरान्त प्रात: 10:30 बजे बैठक कक्ष में पुलिस मैजिस्ट्री मीटिंग होगी, जिसमें कानून व्यवस्था, महिला विरुद्ध अपराध, पीएनडीटी एक्ट आदि बारे समीक्षा की जाएगी।
सीटीएम देवीलाल सिहाग ने बताया कि बैठक कक्ष में ही 11 बजे अधिकारी बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा करवाए गए और करवाए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट उपायुक्त के सम्मुख रखी जाएगी। बैठक में सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निपटान, मुख्यमंत्री की घोषणाओं, विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सक्षम युवा योजना इत्यादि विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन मानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी विभागाध्यक्षों से विचार विमर्श किया जाएगा।