फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जीएसटी से न घबराएं व्यापारी, अब एक नंबर में होगा व्यापार

जीएसटी से न घबराएं व्यापारी, अब एक नंबर में होगा व्यापार

Fri, 09 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी से न घबराएं व्यापारी, अब एक नंबर में होगा व्यापार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
देश में एक समान कर प्रणाली लागू होने के बाद इसका सभी को लाभ मिलेगा। व्यापारियों को जीएसटी के लागू होने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। यह बात आबकारी एवं कराधान विभाग फतेहाबाद के जिलाधिकारी संजय खिचड़ ने शुक्रवार को जाखल मंडी में आढ़तियों एवं व्यापारियों को जीएसटी संबंधी जागरूक करते हुए कही।


अग्रवाल धर्मशाला में दुकानदारों, व्यापारियों एवं आढ़तियों को जीएसटी संबंधी विस्तृत जानकारी देने के लिए आयोजित बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग अधिकारियों सहित केंद्रीय आबकारी एवं कर विभाग अधिकारियों ने भी लोगों को इसके बारे में बताया। वहीं बैठक में व्यापारियों ने भी अधिकारियों से जीएसटी लागु होने से उनके व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव एवं उन्हें होने वाले फायदे एवं नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए बताया कि 1 जुलाई से देश भर में जीएसटी लागु हो जाएगा। जिसके लिए व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून तक व्यापारी अपने व्यापार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को रिटर्न भरने, ट्रंाजेक्शन इत्यादि में भी काफी आसानी होगी। जीएसटी लागू होने के बाद दो नंबर का धंधा खत्म होगा। व्यापार 1 नंबर में होने लगेगा। जिसका सभी व्यापारियों व व्यापार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर विभाग के अधिकारी अनूप सोनी, सन्नी, अधीक्षक केके यादव ने भी बैठक में पहुंचे आढ़तियों व व्यापारियों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन


जीएसटी से न घबराएं, अब एक नंबर में होगा व्यापार
देश में एक समान कर प्रणाली लागू होने से मिलेगा लाभ : खिचड़

27 अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों एवं आढ़तियों को जीएसटी के बारे में जानकारी देते आबकारी एवं कराधान विभाग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed