फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 teams formed for cleanliness campaign

Fatehabad News: स्वच्छता अभियान के लिए 6 टीमों का गठन

Sun, 31 Aug 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 31 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
6 teams formed for cleanliness campaign
रतिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर में स्वच्छता अभियान शुरू करने के लिए नगर पालिका ने 6 टीमों का गठन किया है। इसके लिए नगर पालिका सचिव शुभम कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि टीमें 7 नवंबर तक सुबह 7 से 11 बजे तक वार्ड वाइज घर-घर और गली गली जाकर स्वच्छता के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी और साथ ही स्वच्छता अभियान को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए धरातल पर काम करेंगे। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में आमजन की समस्याओं जैसे कचरा प्रबंधन, गलियों की सफाई, फुटपाथ की मरम्मत, सफाई, पार्कों की देखरेख, रखरखाव, वेस्ट, आवारा पशु मुक्त के बारे में जानकारी लेकर उनका मौके पर निराकरण एवं समाधान करवाया जाना है।
विज्ञापन


प्रतिदिन डोर-टू-डोर के व्हीकल हर वार्ड में प्रतिदिन जा रहे है या नहीं। गलियों की नियमित तौर पर सफाई होती है या नहीं। गलियां कच्ची है या पक्की। सड़के गड्ढों से मुक्त है या नहीं। स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था है या नहीं। फुटपाथों की मरम्मत एवं साफ-सफाई की जा रही है या नहीं और पार्कों की देखभाल सही प्रकार से की जा रही है या नहीं। वार्ड आवारा पशु मुक्त है या नहीं। सीवरेज से संबंधित कोई समस्या या जल भराव से संबंधित कोई समस्या है और अवैध अतिक्रमण व निर्माण पर रोकथाम ,स्वच्छता के प्रति डिजिटल प्रचार प्रसार वार्ड के अन्य मुद्दे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करेंगे निस्तारण

उन्होंने बताया कि नियुक्त किए गए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वह आवंटित किए गए वार्डों के क्षेत्र एवं मोहल्लों में स्वयं आमजन के रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। जिन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर हल न हो सके, तो उसका विवरण सहित रिपोर्ट अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे ताकि मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर उनका निपटान किया जा सके। अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो उसके लिए ड्यूटी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed