फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 in Jakhal and 37 in Fatehabad have given feedback so far

जाखल में 6 तो फतेहाबाद में 37 लोगों ने ही अब तक दिया फीडबैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
6 in Jakhal and 37 in Fatehabad have given feedback so far
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करती नप टीम और सक्षम युवा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू हो चुका है और किसी भी दिन केंद्र से टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है। स्वच्छता सर्वेक्षण में लोगों के फीडबैक की अहम भूमिका रहने वाली है, लोग की राय ही अच्छी रैंकिंग दिलवा सकती है। लेकिन फीडबैक के 600 अंकों पर खतरा मंडरा रहा है, जाखल में मात्र 6 तो फतेहाबाद में 37 लोगों ने फीडबैक दिया है। फीडबैक को लेकर लोग ओटीपी नंबर ही नहीं बता रहे हैं। ओटीपी नंबर दर्ज करने के बाद ही फीडबैक दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर एप और लिंक के जरिये फीडबैक लिया जाना है। फीडबैक के लिए नगर निकाय में सक्षम युवा लगाए गए है। ये सक्षम युवा घर-घर जाकर एप डाउनलोड करवा रहे हैं और फीडबैक के लिए कह रहे हैं। लेकिन जब फीडबैक के दौरान ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है तो लोग नहीं बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ओटीपी के जरिये उनसे फ्रॉड हो सकता है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या ये भी आ रही है कि ओटीपी आने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

नगर निकाय में दिया गया फीडबैक
नगर निकाय फीडबैक
फतेहाबाद 37
टोहाना 151
रतिया 15
भूना 11
जाखल 5
50 फीसदी घरों से फीडबैक जरूरी, तभी मिलेंगे अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 50 फीसदी घरों से फीडबैक आना जरूरी है। यानी की फतेहाबाद नगर निकाय में करीब 25 हजार घर हैं तो 12 हजार घरों से फीडबैक आना जरूरी है। जबकि हालाते ये है कि फतेहाबाद में 37 लोगों ने ही फीडबैक दर्ज करवाया है। अफसरों की माने तो लोगों से मोबाइल पर फीडबैक दर्ज करवाने के लिए फतेहाबाद में 20, टोहाना में 4, रतिया में 5, भूना में 25 और जाखल में 15 सक्षम युवा लगा रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण की ये रही स्थिति
50 हजार से 1 लाख जनसंख्या वाले शहर में स्थान
शहर 2020 में देश में रहा स्थान 2021 में देश में रहा स्थान
टोहाना 26 60
फतेहाबाद 27 30
25 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले शहर में स्थान
शहर 2020 में देश में रहा स्थान 2021 में देश में रहा स्थान
भूना 105 178
रतिया 137 130
पिछले चार सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम
शहर 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 30 27 177 191
टोहाना 60 26 329 289
भूना 178 105 399 172
रतिया 130 137 984 572
जाखल 552 --- -- ---
शहर से रोजाना ये निकलता है कचरा
शहर टन
फतेहाबाद 41
टोहाना 30
रतिया 20
भूना 10
घबराएं नहीं, एप पर दर्ज है पूरी जानकारी : कुमार सौरभ
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लोगों का फीडबैक जरूरी है, इसके 600 अंक मिलेंगे। सक्षम युवा लोगों को जागरूक कर रहे है और उनसे फीडबैक ले रहे है लेकिन लोग ओटीपी दर्ज करवाने से घबरा रहे है जबकि एप और लिंक पर पूरी जानकारी है। कई बार एप और लिंक में दिक्कत भी आ रही है, इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर ठीक किया जा रहा है।
-कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed