फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 blocks apply for PM Shri School by giving self-numbers, now the committee will verify

Fatehabad News: पीएम श्री स्कूल के लिए 6 खंडों ने सेल्फ नंबर देकर किए आवेदन, अब कमेटी करेगी वेरिफिकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
6 blocks apply for PM Shri School by giving self-numbers, now the committee will verify
गांव शेखुपुर दड़ोली का सरकारी स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पीएम श्री स्कूल को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के 6 खंडों ने पीएम श्री स्कूल के लिए आवेदन कर दिया है। प्रत्येक खंड से एक-एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से आवेदन लिया गया है। अब जिला स्तर पर कमेटी इन स्कूलों की फिजिकल वेरिफिकेशन करेगी। कमेटी वेरिफिकेशन करके नंबर देगी। जिस स्कूल को सबसे ज्यादा नंबर मिलेंगे उसे पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग नए सत्र से पीएम श्री स्कूल शुरू करेगा और इसके लिए स्पेशल बजट जारी होगा। स्कूल को मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले फेज में सीनियर सेकेंडरी स्कूल लिया जा रहा है, इसके बाद प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल को लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये नंबर किए गए हैं तय
कक्षा नंबर
प्राइमरी 144
मिडिल 165
हाई स्कूल 160
सीनियर सेकेंडरी 168
इन स्कूलों ने किए हैं आवेदन
खंड पीएम श्री स्कूल के लिए आवेदन।
भट्टूकलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखुपुर दड़ौली।
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना।
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर।
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबा।
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला।
जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा।
स्टाफ और भवन के मिलेंगे सबसे ज्यादा अंक
सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 168 अंक तय किए गए ंहै। सबसे ज्यादा अंक स्कूल में स्टाफ और भवन के तय किए गए हैं। स्कूल में सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर के 31 अंक, टीचिंग स्टाफ एवं भवन की स्थिति 36 अंक, पीएम पोषण स्कीम के 16, शैक्षणिक स्थिति 30 अंक, वोकेशनल शिक्षा 20 अंक, स्कूल में ग्रीन एक्टिविटी के 18 अंक और हितधारकों की प्रतिबद्वता के 17 अंक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से पीएम श्री स्कूल के लिए आवेदन मांगे थे। खंडों से आवेदन आ गए हैं और कमेटी अब फिजिकल वेरिफिकेशन करेगी।
-अनुराग धारीवाल, नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed