फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 bikes stolen from two youths recovered

दो युवकों से चोरी की 6 बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
6 bikes stolen from two youths recovered
पुलिस हिरासत में आरोपी युवक व उनसे बरामद बाइक। - फोटो : Fatehabad
रतिया पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अकांवाली निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों से अब तक चोरी की 6 बाइक बरामद किए जा चुके हैं। ये मोटरसाइकिल इन्होंने टोहाना, पंजाब के सरदूलगढ़ व मलोट, फतेहाबाद शहर, अग्रोहा व भूना से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना सदर रतिया पुलिस ने 24 अगस्त को चोरी का मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास करते गांव कलोठा निवासी रमेश कुमार उर्फ डोगर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी रमेश से उनकी निशानदेही पर उसके घर से दो मोटरसाइकिल ओर बरामद किए। रमेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसका साथी संदीप कुमार बाइक चोरी कर उसे बेचने के लिए दे देता है। बाइक चोरी मामले में कार्रवाई कर रहे एचसी जगजीत सिंह ने संदीप कुमार को भी कुलां से गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के बाद उसके घर से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed