{"_id":"6226419462427e1848090826","slug":"59-citizens-returned-from-ukraine-out-of-73-fatehabad-news-hsr626085755","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 में से यूक्रेन से लौटे 59 नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 में से यूक्रेन से लौटे 59 नागरिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। यूक्रेन से लौटने वाले जिले के नागरिकों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। जिले के 73 नागरिकों के यूक्रेन में होने की जानकारी सामने आई थी। इसमें से अब तक 59 लोग घर वापसी कर चुके हैं। शेष बचे 14 लोगों में से भी अधिकांश लोग रोमानिया, पोेलैंड व हंगरी जैसे दूसरे देशों में शरण लिए हुए हैं। इन 14 में से छह लोग वापसी आने से इंकार कर चुके हैं जबकि एक हंगरी में रुककर यूक्रेन में हालात ठीक होने का इंतजार कर रहा है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को फतेहाबाद निवासी अंकित, जसप्रीत कुमार व राजन कुमार घर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि प्रशासन के पास केंद्र सरकार और सीआईडी से आई रिपोर्ट के अनुसार 72 लोग यूक्रेन में गए हुए थे। एक अन्य एमबीबीएस की भी पहचान हुई थी, जो प्रशासन की सूची में शामिल नहीं था। इस तरह 73 लोगों की यूक्रेन गए हुए होने की पुष्टि हुई थी। इनमें से फिलहाल 14 लोग ही घर नहीं आए हैं, बाकी के घर लौटने की पुष्टि प्रशासन को हो चुकी है।
अब भविष्य की चिंता सता रही
अभिभावकों व विद्यार्थियों को भविष्य की चिंता सता रही है। यूक्रेन से एमबीबीएस करवाने के लिए प्रत्येक परिवार लाखों रुपये खर्च कर चुका है। पहले साल की ही फीस करीब सात लाख रुपये तक खर्च हुई है। ऐसे में अगर यूक्रेन में दोबारा पढ़ाई के हालात नहीं बने तो इन विद्यार्थियों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कई विद्यार्थियों को तो डॉक्टर बनने का सपना धूमिल होता नजर आ रहा है। हर विद्यार्थी व अभिभावक केंद्र सरकार से देश में ही आगे की पढ़ाई पूरी करने की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं।
नागरिकों के लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01667-230030 और मोबाइल नंबर 9253100143 भी जारी किया हुआ है। जो नागरिक घर पहुंच रहे हैं, वो हेल्पलाइन नंबर पर सूचना जरूर दें।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद