{"_id":"61e6f4373e0a7b6db909dcc7","slug":"57-new-peaple-found-corona-positive-fatehabad-news-hsr6223295200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद सीईओ, मनोचिकित्सक समेत 57 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद सीईओ, मनोचिकित्सक समेत 57 नए संक्रमित
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण का प्रसार जिले में तेज होता जा रहा है। मंगलवार को जिले में जिला परिषद सीईओ और फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के मनोचिकित्सक समेत 57 नए कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि संक्रमण के साथ जिले में रिकवरी दर भी काफी अच्छी है। टीकाकरण से जिले के लोगों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हुई है और संक्रमित होम आइसोलेट रहकर सात दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। जिले में वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या 362 है। हालांकि महज एक संक्रमित ही अस्पताल में भर्ती है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में मंगलवार को जिले में 57 नए केस मिले है। इनमें फतेहाबाद शहर में 19, टोहाना शहर में एक, रतिया शहर में छह, रतिया ग्रामीण में चार, भट्टू में 13, बड़ोपल में 2, भूना में 8 और जाखल में 4 नए केस मिले। इसके साथ ही तीन संक्रमित स्वस्थ हुए। मंगलवार को जिले में 886 सैंपल लिए गए है। इनमें से 593 आरटीपीसीआर और 293 रैपिड एंटीजन शामिल हैं। अभी लैब से 817 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
11 दिन में तीन संक्रमितों की हो चुकी मौत
जिले में पिछले 11 दिन में तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तीनों गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। इसमें फतेहाबाद, रतिया और जाखल का एक-एक संक्रमित शामिल हैं। इन तीनों ने ही कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाया था।
विज्ञापन
जिले में अब तक कोरोना टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4789 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2014
60 साल से ऊपर 83550 62173
45 से 59 साल 142626 114824
18 से 44 साल 396185 250712
15 से 17 साल 30828 0
इतने संक्रमित मिले और इतने स्वस्थ हुए
दिन संक्रमण दर नए केस मिले रिकवर हुए
4 जनवरी 1.49 9 0
5 जनवरी 1.13 8 0
6 जनवरी 1.39 9 2
7 जनवरी 3.17 21 2
8 जनवरी 5.71 24 0
9 जनवरी 0.66 3 0
10 जनवरी 2.91 21 9
11 जनवरी 4.22 32 7
12 जनवरी 2.66 19 16
13 जनवरी 6.21 44 33
14 जनवरी 14.26 92 19
15 जनवरी 7.74 53 24
16 जनवरी 22.49 65 3
17 जनवरी 10.56 92 69
18 जनवरी 6.43 57 3
कोट
कोरोना संक्रमण का शरीर पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा है। लोगों में लक्षण आ रहे हैं लेकिन गंभीर नहीं हैं। इस बार संक्रमित होने पर अस्पताल में दाखिल कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। माना जा सकता है कि कोरोना टीकाकरण के कारण प्रतिरोधक क्षमता बनी है और यही कारण है कि लोग होम आइसोलेट होकर स्वस्थ हो रहे हैं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन