फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   56 days later roadways buses to Panchkula and Delhi run

56 दिन बाद पंचकूला और दिल्ली के लिए चली रोडवेज की बसें

Tue, 19 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
56 days later roadways buses to Panchkula and Delhi run
लॉकडाउन लागू होने के बाद आम जनता के लिए बंद की गई रोडवेज बस सेवा मंगलवार को पंचकूला और दिल्ली के लिए शुरू हो गई। रोडवेज परिसर से फतेहाबाद डिपो की बस पंचकूला के लिए सुबह पौने आठ बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुई। वहीं दिल्ली से यात्री लेकर आई बस दोपहर को रोडवेज डिपो फतेहाबाद से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

हालांकि आनलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को ही सीट दी गई। इससे पहले रोडवेज परिसर में पंचकूला व दिल्ली के लिए रवाना होने वाले यात्रियों की उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान की मौजूदगी में डॉ.मोहित ने स्क्रीनिंग की। इसके बाद यात्रियों को बस में बिठाया गया।
विज्ञापन

पंचकूला जाने के लिए 13 यात्रियों ने सीट बुक कराई : हरियाणा रोडवेज ने ऑनलाइन पोर्टल पर फतेहाबाद से पंचकूला के लिए बुकिंग शुरू की थी। पंचकूला जाने के लिए 13 यात्रियों ने सीट बुक करवाई। सुबह साढ़े सात बजे यात्रियों को रोडवेज परिसर में बुलाया गया। यहां पर स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान दो यात्रियों ने बुकिंग रद करवा दी। 11 यात्री पंचकूला के लिए रवाना हुए। दोपहर को हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली डिपो की बस यात्री लेकर फतेहाबाद पहुंची। इसमें 22 यात्री हिसार तथा 4 यात्री फतेहाबाद के थे। हिसार के लोगों को रोडवेज बस ने हिसार उतार दिया और बाकि को फतेहाबाद डिपो लाया गया। यहां से इसी बस के लिए दिल्ली के लिए आनलाइन बुकिंग मांगी गई थी। 26 यात्रियों ने दिल्ली के लिए टिकट बुक करवाई। मौके पर 22 यात्री पहुंचे। दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर बस 22 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल को लेकर हुआ विवाद, यात्रियों ने किया इनकार : दिल्ली से आई बस में दिल्ली से चार यात्री पहुंचे। परिजन जब इन्हें लेने के लिए पहुंचे तो रोडवेज अधिकारियों ने बिना स्क्रीनिंग भेजने से इन्कार कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान और डॉ.मोहित मौके पर पहुंचे। डॉ.हनुमान ने कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले लोगों के सैेंपल लिए जाएंगे। इसको लेकर यात्री और उनके परिजन भड़क गए। उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं और वह स्क्रीनिंग के अलावा सैंपल नहीं देंगे, वह रास्ते में कहीं नहीं रूके हैं। इस पर उप सिविल सर्जन ने कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले के सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद विभाग की टीम एंबुलेंस में चारों लोगों को नागरिक अस्पताल ले गई। यहां पर सैंपल लिए गए।
हिसार-सिरसा के लिए की थी घोषणा : प्रशासन ने हिसार व सिरसा के लिए सुबह और शाम को बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन मंगलवार को हिसार व सिरसा के लिए टिकट बुकिंग शुरू ही नहीं हुई। पोर्टल में सिर्फ फतेहाबाद से पंचकूला के लिए टिकट बुक हो रही है। प्रदेश के अन्य जिलों व राज्यों के लिए कब से बसे सेवा शुरू होगी, इसका जवाब फिलहाल अधिकारियों के पास भी नहीं है।

फतेहाबाद से पंचकूला के लिए आनलाइन टिकट बुक हो रही है। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए पोर्टल पर बुकिंग शुरू नहीं हुई है। पंचकूला के लिए 11 यात्री गए हैं, दिल्ली से यात्री लेकर बस आई थी, वह बस यहां से 22 यात्री लेकर गई है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद अन्य क्षेत्र के लिए भी टिकट बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। - आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed